फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NSUI Protest in chandigarh police use water canon

चंडीगढ़ मेयर चुनाव विवादः NSUI का प्रदर्शन, पुलिस ने की पानी की बौछार, लाठीचार्ज में कई घायल

Wed, 07 Feb 2024 01:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 07 Feb 2024 01:34 PM IST
सार

तीस जनवरी को हुए चंडीगढ़ मेयर चुुनाव पर विवाद नहीं थम रहा। सुप्रीम कोर्ट की पीठासीन अधिकारी पर टिप्पणी के बाद से माहौल और गरमा गया है। इस चुनाव में भाजपा के मनोज सोनकर जीते थे। आप और कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार इसके खिलाफ पहले हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट गए थे। 

विज्ञापन
NSUI Protest in chandigarh police use water canon
चंडीगढ़ में एनएसयूआई का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए बुधवार को सेक्टर-35 में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए पानी की बौछार की। इसमें कई युवक चोटिल हो गए। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस ने पार्षद सचिन गालव पर डंडे बरसाए। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के सिर फट गए। कांग्रेस नेता यादविंदर मेहता की अंगुली में फ्रैक्चर आने के साथ दो अन्य लोगों की भी हड्डी टूट गई। वहीं, एक युवा के चेहरे पर चोट लगी है।

विज्ञापन


सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन से एनएसयूआई कार्यकर्ता हाथों में झंडे लिए सेक्टर-33 के प्रदेश भाजपा कार्यालय कमलम जा रहे थे। मेयर चुनाव में धांधली का विरोध करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन से कुछ ही कदमों की दूरी पर बैरिकेड लगाकर रोक दिया। कार्यकर्ता बैडिकेड पर चढ़कर जाने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने पानी की बौछार कर दी। इस पर भी जब कार्यकर्ता नहीं माने और बैरिकेड को धक्का देने लगे तो पुलिस ने बल प्रयोग किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की लाठियों से कई एनएसयूआई कार्यकर्ता चोटिल हो गए। यहां एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। एनएसयूआई अध्यक्ष और पार्षद सचिन गालव ने कहा कि मेयर चुनाव में धांधली की जांच होनी चाहिए। कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने जो किया, वह लोकतंत्र की हत्या है। इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनिल मसीह ने अपने कलम से मतपत्र पर निशान लगाकर मत खराब किए। भाजपा के पार्षद मेयर चुनाव के दौरान कैमरे हटाने की कोशिश करते दिखे। उस समय सदन में सांसद किरण खेर भी मौजूद थीं।

कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं: एचएस लक्की

एनएसयूआई चंडीगढ़ अध्यक्ष सचिन गालव ने चंडीगढ़ पुलिस की निंदा करते कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में पुलिस की ओर से बल प्रयोग के दौरान कार्यकर्ताओं को लाठियों से पीटा गया। इसमें 50 कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट आई है। एनएसयूआई ने पुलिस के रवैये की जांच की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय विरोध प्रदर्शन के लिए जा रहे थे। उन पर पुलिस ने पानी की बौछार के साथ लाठीचार्ज कर दिया। जब तक मेयर की ओर से इस्तीफा नहीं दिया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।

आप की भूख हड़ताल जारी, मलोया में निकाला कैंडल मार्च

उधर, आम आदमी पार्टी की भूख हड़ताल बुधवार को चौथे दिन भी जारी रही। पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शाम को मलोया में कैंडल मार्च भी निकाला। इस दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा ने मेयर चुनाव में जो किया, वह पूरे देश ने देख लिया है। इससे बड़ा कोई अपराध नहीं हो सकता।



सेक्टर-17 स्थित नगर निगम के सामने आप पार्षद व कार्यकर्ता रोजाना भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं। बुधवार को वार्ड नंबर-21 के पार्षद जसबीर सिंह लाडी, कार्यकर्ता रौशन, वरिंदर वीरू, सुनील टांक, कुलविंदर यादव व अन्य भूख हड़ताल पर बैठे। भूख हड़ताल सुबह करीब साढ़े 10 बजे शुरू होकर शाम साढ़े पाच बजे तक चली। शाम को हड़तालियों को पुलिस ने उठा दिया। इसके बाद शाम छह बजे मलोया में कैंडल मार्ड निकाला गया। 



 

कैंडल मार्च के दौरान आप चंडीगढ़ के सह-प्रभारी डॉ. एसएस अहलूवालिया ने कहा कि हम अपने लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। देश में निष्पक्ष चुनाव हो, यह हर राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है लेकिन भाजपा पूरी चुनाव प्रक्रिया को खत्म करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा जैसी तानाशाही पार्टी को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। आगामी आम चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। आप नेता ने कहा कि वे तब तक लड़ते रहेंगे जब तक देश को तानाशाह भाजपा के चंगुल से मुक्त नहीं करा लेते। अनिल मसीह की गिरफ्तारी तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed