फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nri man killed in brutal accident

बीमार बहन को दवा दिलाकर लौट रहा था NRI कि...

Sun, 23 Aug 2015 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, मलोट,मुक्तसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, मलोट,मुक्तसर(पंजाब) Updated Sun, 23 Aug 2015 05:41 PM IST
विज्ञापन
nri man killed in brutal accident

एनआरआई युवक अपनी बीमार बहन को दवा दिलाकर लौट रहा था कि रास्ते में खौफनाक हादसा हो गया, और उसकी मौत हो गई। हादसा पंजाब में फाजिल्का-नई दिल्ली राष्ट्रीय मार्ग स्थित गांव अबुल खुराना के पास के हुआ।

विज्ञापन


हादसा मोटरसाइकिल के आगे लावारिस पशु आ जाने से हुआ। मृतक युवक शादी करवाने लिए सिंगापुर से आया था। सुखजीत सिंह (24) निवासी गांव जंडवाला बचपन से ही अपनी बुआ के गांव मलोट स्थित घर में रहता था। करीब आठ साल पहले वह सिंगापुर चला गया था।
विज्ञापन


उसके बाद से वहीं पर ही रह रहा था। कुछ दिन पहले ही वह अपनी शादी के लिए गांव मलोट वापस आया था। रविवार रात को वह अपनी बीमार बहन को दवा दिलाने के बाद उसे उसके ससुराल घर गांव मैहणा में छोड़कर गांव मलोट को वापस लौट रहा था। रात करीब नौ बजे वह गांव अबुल खुराना के पास पहुंचा तो उसकी बाइक के आगे लावारिस पशु आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला

nri man killed in brutal accident

उधर बठिंडा में शहर की लाल सिंह बस्ती में सोमवार सुबह उस समय एक निजी कॉलेज की बस ने मोटरसाइकिल सवार छात्र को कुचल दिया जब वह ट्यूशन से वापस घर लौट रहा था।

हादसे में छात्र की मौके पर मौत हो गई। आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान विजय कुमार (17) के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आरोपी अज्ञात बस चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना कैनाल कॉलोनी प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed