{"_id":"643306ec9b9057b70d081813","slug":"nri-interrogated-by-punjab-police-in-amritpal-case-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: अमृतपाल मामले में एनआरआई से पूछताछ, बाद में पुलिस ने छोड़ा, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: अमृतपाल मामले में एनआरआई से पूछताछ, बाद में पुलिस ने छोड़ा, जानें पूरा मामला
Mon, 10 Apr 2023 12:14 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला/होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला/होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:14 AM IST
सार
होशियारपुर के एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने कहा कि एनआरआई जसविंदर सिंह पांगली को गिरफ्तार नहीं किया गया है। एक इनपुट के आधार पर उसे पूछताछ के लिए लेकर आए थे। पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह का 23 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं, इस मामले में रविवार को होशियारपुर जिले की पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया से आए फगवाड़ा के गांव जगतपुर जट्टां के मूल निवासी एनआरआई जसविदंर सिंह पांगली को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। बताया जा रहा है कि पांगली अमृतपाल सिंह का करीबी है।
विज्ञापन
अमृतपाल को अंतिम बार 28 मार्च को होशियारपुर के गांव मरनाइयां में देखा गया था। इससे पहले वह 18 मार्च को जालंधर के महितपुर से भाग निकला था। जसविंदर सिंह पांगली को इसी माह 17 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया लौटना है। पुलिस को शक है कि अमृतपाल के बारे में उनके पास जरूर कोई जानकारी है। वहीं, पुलिस को यह भी आशंका है कि अमृतपाल के भागने के पीछे एनआरआई की भूमिका है। सूत्रों के अनुसार जिस दिन अमृतपाल सिंह फगवाड़ा से होशियारपुर की ओर से कार में सवार होकर जा रहा था तो उसके साथ एक और कार भी चल रही थी।
विज्ञापन
फगवाड़ा के डीएसपी जसप्रीत सिंह ने कहा कि होशियारपुर पुलिस ने पांगली को पकड़ने की सूचना दी थी। इससे ज्यादा उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं, होशियारपुर के एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने कहा कि एनआरआई जसविंदर सिंह पांगली को गिरफ्तार नहीं किया गया है। एक इनपुट के आधार पर उसे पूछताछ के लिए लेकर आए थे। पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन