फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NRI Grievance Redressal Cell formed in Haryana.

Chandigarh News: हरियाणा में अप्रवासी भारतीय शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया

Mon, 29 Jan 2024 07:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
NRI Grievance Redressal Cell formed in Haryana.
वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में कई एनआरआई ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया था मुद्दा
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा मूल के एनआरआई की परेशानियों व शिकायतों का समाधान अब एक छत के नीचे होगा। हरियाणा सरकार ने सोमवार को सिविल सचिवालय में अप्रवासी भारतीय शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया है। दरअसल, गांधीनगर में आयोजित 10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2024 के दौरान जापान, अमेरिका व अफ्रीकन देशों की 10 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ वन-टू-वन बैठक की थी और हरियाणा में निवेश करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। निवेशकों ने हरियाणा सरकार की उद्योग एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति के बारे में जानकारी ली थी और नीति के तहत हरियाणा में वर्तमान में स्थापित अपनी इकाइयों के विस्तार व नए स्थानों पर निवेश करने की इच्छा जाहिर की थी। इस दौरान विदेशी निवेशकों और एनआरआई ने मुख्यमंत्री के समक्ष कठिनाइयों व शिकायतों का समाधान त्वरित रूप से प्रदान करने के लिए सरकार की ओर से सहयोग का निवेदन किया था और इसी कड़ी में अप्रवासी भारतीय शिकायत निवारण प्रकोष्ठ सृजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed