फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now women will be able to book schedule in advance for safe travel on dial 112.

Chandigarh News: अब डायल 112 पर सुरक्षित यात्रा के लिए महिलाएं एडवांस में बुक कर सकेंगे शेड्यूल

Wed, 25 Oct 2023 07:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
Now women will be able to book schedule in advance for safe travel on dial 112.
महिला सुरक्षा को लेकर डायल 112 हुआ और अधिक अपडेटेड
विज्ञापन

हाईटेक गंतव्य स्थान पर सुरक्षित पहुंचने तक महिला पुलिस करती रहेगी ट्रैक
चंडीगढ़। महिला सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस एक और बड़ी पहल शुरू करने जा रही है। हरियाणा पुलिस जल्द ही सुरक्षित यात्रा के नाम एक नई योजना लेकर आ रही है। इसके तहत एडवांस में ही डायल 112 पर महिलाएं अपनी यात्रा को शेड्यूल कर सकेंगी, जब तक महिला अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचती डायल 112 की टीमें उसकी लोकेशन सर्च करेंगी और लगातार महिला के संपर्क में रहेंगी। इसके लिए डायल 112 सेवा को हाईटेक और अपडेट किया जा रहा है।
इस परियोजना को लेकर बुधवार को डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कपूर ने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस विभाग की प्राथमिकताओं में से एक हैं। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में महिलाएं घरों से बाहर भी अपने आप को सुरक्षित महसूस करें। इसके लिए महिलाएं यात्रा करने से पहले डायल 112 टीम के साथ संपर्क कर सकती हैं। उन्हें अपनी डिटेल जैसे नाम, मोबाइल नंबर, जहां से चलना है और जहां पहुंचना है। उन स्थानों के नाम और पहुंचने का संभावित समय आदि जानकारी सांझा करेगी। इसके बाद डॉयल 112 की टीम महिला के संपर्क में रहेगी।
विज्ञापन


वाट्सअप नंबर पर भी किया जा रहा काम
बैठक में एडीजीपी टेलीकॉम-आईटी ने बताया कि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए व्हाट्सएप नंबर पर भी काम किया जा रहा है और इसके माध्यम से प्रदेशवासियों को समय-समय पर हरियाणा 112 के बारे में अपडेट किया जाता रहेगा। इस नंबर के माध्यम से भी हरियाणा पुलिस की सुविधाओं व सेवाओं संबंधी जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी। बताया कि प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे - ओला, उबर और ऑटो आदि पर भी हरियाणा पुलिस की ओर से स्टिकर लगाए जा रहे हैं, जिसमें ऑटो चालक का नाम, मोबाइल नंबर, वाहन का नंबर आदि सहित अन्य जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




31 अक्टूबर तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे ऑटो, कैब आदि का डेटा होगा अपडेट

31 अक्तूबर तक प्रदेश में अधिकांश जिलों के ऑटो चालकों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का डेटा बेस तैयार हो जाएगा। सितंबर 2023 में हरियाणा-112 के माध्यम से 5.22 लाख से अधिक कॉल प्राप्त हुई है। कपूर ने सितंबर माह में हरियाणा -112 के माध्यम से पुलिस तथा अन्य सेवाएं औसतन 8 मिनट 20 सेकंड में मौके पर पहुंचने की प्रशंसा की। एमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) का शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 8 मिनट से लेकर 15 मिनट तक निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed