फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now traffic police will also cut invoices for those who do not wear masks

अब यातायात पुलिस भी काटेगी मास्क न पहनने वालों के चालान

Wed, 24 Mar 2021 01:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Now traffic police will also cut invoices for those who do not wear masks
चंडीगढ़। यातायात पुलिस अब बिना मास्क वाहन चलाने या सड़क पर घूमने वालों का भी चालान करेगी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। इसके लिए यातायात पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की जाएंगी। मकसद है कि लोग मास्क पहनकर ही लोग अपने घरों के बाहर निकले।
विज्ञापन

इससे पहले 19 मार्च को एसपी (सिटी) केतन बंसल ने मास्क न पहनने वालों के चालान में तेजी लाने का लिए आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया था कि शहर के सभी थानों की पुलिस अपने अपने स्तर पर बिना मास्क के घूम रहे लोगों का चालन काटे और इसकी रिपोर्ट रोजाना सुबह दस बजे अपने अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकारी को दें। इसके बाद से थाना पुलिस ने भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी। बताया गया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद ट्रैफिक पुलिस को बाकायदा 42 चालान बुक भी दी गई है।
विज्ञापन

इन हिस्सों में सबसे ज्यादा चालान
पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि ज्यादातर चालान दक्षिण और पूर्वी डिवीजन में हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा, मनीमाजरा, औद्योगिक क्षेत्र, बुड़ैल, अटावा, हल्लोमाजरा, फैदां समेत अन्य कॉलोनी क्षेत्र शामिल हैं। इस दौरान पुलिस के अलावा चालान काटने को लेकर एसडीएम की अगुवाई में अलग अलग टीमें भी गठित की गई हैं, जिसमें रोजाना करीब सौ से अधिक चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed