फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now track long distance CTU buses from the app, online tickets will also available

नई सुविधा: अब लंबी दूरी की सीटीयू बसों को एप से करें ट्रैक, टिकट भी मिलेगी ऑनलाइन

Mon, 27 Jan 2020 07:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Jan 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Now track long distance CTU buses from the app, online tickets will also available
सीटीयू बस - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की लंबे रूट की बसों में सफर करने वाले यात्री अब पंजाब और हरियाणा रोडवेज की तरह टिकट ऑनलाइन बुक करा सकेंगे। सोमवार को यूटी ट्रांसपोर्ट विभाग के सेक्रेटरी अजय कुमार सिंगला ने इस सुविधा को लांच कर दिया। सीटीयू के मोबाइल एप ‘मुसाफिर’ के माध्यम से न सिर्फ ऑनलाइन बुक टिकटें होंगी बल्कि बसों को ट्रैक भी किया जा सकेगा।

विज्ञापन


अजय कुमार सिंगला ने इस मौके पर दो एप लांच किए। इसमें एक एप ‘सीटीयू मुसाफिर’ और दूसरा एप ‘सीटीयू कंडक्टर’ है। लंबे रूट की बसों के लिए ऑनलाइन टिकट एप और वेबसाइट Ctuonline.gov.in से भी बुक की जा सकती है। टिकट 10 दिन पहले और बस के चलने से एक घंटे पहले भी बुक कराईं जा सकती हैं। इसके अलावा एप के माध्यम से सुझाव और आपत्तियां भी दर्ज कराईं जा सकती हैं। सीटीयू के मोबाइल एप में इसके लिए विकल्प दिया गया है। 
विज्ञापन


टिकटों के ऑनलाइन होने के बाद लोगों को अब टिकट की लंबी लाइनों से छुटकारा मिल जाएगा। प्रशासन पिछले दो सालों से ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा देने का प्रयास कर रहा था। एप के लांचिंग के मौके पर ट्रांसपोर्ट विभाग के डायरेक्टर उमा शंकर गुप्ता, सीटीयू के जीएम अमित गुप्ता, एनआईसी एसआईओ विवेक वर्मा व अन्य उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट बुक होने के बाद मैसेज और ईमेल से होगी कंफर्मेशन

ऑनलाइन टिकट बुक करवाने के लिए सीटीयू वेबसाइट Ctuonline.gov.in पर जाकर बुकिंग के लिए लॉग इन आईडी जेनरेट करनी होगी। आवेदक सिस्टम जेनरेटेड लॉग इन आईडी और पासवर्ड एसएमएस और ई-मेल के तहत प्राप्त करेगा। एसएमएस और ई-मेल पर टिकट बुकिंग होने की जानकारी मिल जाएगी।

वेबसाइट पर बस में उपलब्ध सीटों की संख्या और रिजर्वेशन की जानकारी भी मिलेगी। ऐप और वेबसाइट के माध्यम से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और दिल्ली के लिए टिकट हासिल कर सकेंगे।

सिर्फ लंबी दूरी की बसों के लिए ही ऑनलाइन बुकिंग
लंबे समय से सीटीयू की बसों में ऑनलाइन सीट बुकिंग सर्विस देने की मांग हो रही थी। एसी बस आने के बाद इसकी जरूरत और ज्यादा बढ़ गई थी। यह ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफार्म केवल एचवीएसी (हीटिंग, वेंटिलेशल और एयर कंडीशन) बसों के लिए ही होगा। ऑर्डिनरी बसों की काउंटर से या बस में ही टिकट मिलेगी। ऑनलाइन सुविधा हो जाने से पेमेंट के साथ ही इससे यात्रियों को बसों की टाइमिंग का भी पता चल जाएगा। इससे यात्रियों को बस के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed