{"_id":"66318ddc766df29d3508bdf4","slug":"now-there-is-no-possibility-of-rain-temperature-will-increase-chandigarh-news-c-16-pkl1043-410526-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अब बारिश की संभावना नहीं, बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अब बारिश की संभावना नहीं, बढ़ेगा तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम पारा धीरे-धीरे बढ़ेगा। मंगलवार को पूरे दिन धूप रही, जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, बीते दिनों हुई बारिश की वजह से पारा अभी भी सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है।
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार इस बार अप्रैल माह में करीब पांच बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इस वजह से अप्रैल माह में भी थोड़ी-थोड़ी ही सही, लेकिन कई बार बूंदाबांदी हुई है। इसके साथ पहाड़ों में भी बारिश और बर्फबारी का असर चंडीगढ़ के तापमान पर पड़ा है। यही कारण है कि अप्रैल माह में इस बार ज्यादा गर्मी नहीं पड़ी है। हालांकि, एक दिन पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया था लेकिन उसके बाद मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि अधिकतम तापमान 30 डिग्री से भी नीचे आ गया। अब तीन मई की रात से फिर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से मौसम का मिजाज बदल सकता है। हालांकि, बारिश की संभावना कम है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार का दिन साफ रहेगा लेकिन बीच-बीच बादल छा सकते हैं। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। बता दें कि एक मार्च से 30 अप्रैल शाम 5.30 बजे तक शहर में 54.7 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 71 फीसदी ज्यादा है।