{"_id":"5ea4a4dd8ebc3e905528d53f","slug":"now-the-police-will-catch-you-without-putting-your-hands-chandigarh-news-pkl373410826","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लॉकडाउन ब्रेकर' बना चंडीगढ़ पुलिस का नया हथियार, छह फुट दूरी से लोगों को पकड़ने में सक्षम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'लॉकडाउन ब्रेकर' बना चंडीगढ़ पुलिस का नया हथियार, छह फुट दूरी से लोगों को पकड़ने में सक्षम
Sun, 26 Apr 2020 11:29 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन ब्रेकर से शख्स को पकड़ती चंडीगढ़ पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से बचने को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने एक नया तरीका खोज निकाला है। नेपाल पुलिस से सीख लेकर अब चंडीगढ़ पुलिस एक खास तरीके की छड़ी बनाई है। इसे लॉकडाउन ब्रेकर नाम दिया गया है। इस ब्रेकर की खासियत है कि 6 फुट की दूरी से ही किसी भी इंसान को छुए बगैर पुलिस अपने कस्टडी में ले सकती है।
विज्ञापन
सेक्टर 29 में इसका ट्रायल किया गया, जहां ट्रायल सफल होने पर अब इसे और ज्यादा संख्या में बनाकर शहर के सभी थानों व अन्य पुलिस विंग में देने की तैयारी है।
विज्ञापन
बता दें कि नेपाल पुलिस लॉकडाउन ब्रेकर छड़ी से सड़कों पर बेवजह घूमने वाले लोगों को बिना छुए पकड़ रही थी। इसके बाद वीआईपी सिक्योरिटी विंग में तैनात इंस्पेक्टर मनजीत सिंह की अगुवाई में हेड कांस्टेबल गुरदीप सिंह, हेड कांस्टेबल पवन कुमार और कांस्टेबल ऊषा ने इस लॉकडाउन ब्रेकर को सेक्टर 29 स्थित सिक्योरिटी विंग पुलिस लाइन में बनाकर तैयार किया है।
विज्ञापन
इसका उद्देश्य है कि लोगों को बिना छुए ही पकड़ा जा सके। सेक्टर 29 पुलिस लाइन में इसका ट्रायल किया गया, जहां पूरी सतर्कता के साथ पुलिस ने एक शख्स को इस लॉकडाउन ब्रेकर के जरिए बड़ी आसानी से पकड़ कर कस्टडी में ले लिया। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से ऐसा लॉकडाउन ब्रेकर इस्तेमाल करने पर डीजीपी संजय बेनीवाल ने सराहना की है।