{"_id":"586a80ed4f1c1b1c7e1583ba","slug":"now-the-old-vehicle-will-run-until-march-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 31 मार्च तक चल सकेंगे पुराने वाहन, सांसद ने दिलाई मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 31 मार्च तक चल सकेंगे पुराने वाहन, सांसद ने दिलाई मोहलत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 03 Jan 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
किरण खेर
- फोटो : अमर उजाला
15 साल से पुरानी गाड़ियों को फिर मार्च तक की राहत मिल गई है। अब ये गाड़ियां चंडीगढ़ में मार्च तक चलती रहेंगी। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की अपील के बाद सांसद किरण खेर ने यह मोहलत दिलाई है।
विज्ञापन
सांसद ने करुणा सदन में आयोजित कार्यक्रम में भी इस मोहलत का जिक्र किया। पहले भी सांसद ने ही पुरानी गाड़ी के मालिकों को मोहलत दिलाई थी। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी बीएल शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने उनकी मांगों को मान लिया है।
विज्ञापन
पुराने वाहनों को 31 मार्च तक का समय मिल गया है। प्रशासन के अपने वाहन भी 31 मार्च तक चल रहे हैं। सभी वाहन चालक 31 मार्च तक का टैक्स जमा करवा चुके हैं।
विज्ञापन
इसलिए वे मार्च तक वाहन चलाए जाने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा स्पीड गवर्नर लगवाने के लिए भी 31 जनवरी तक का समय मिल गया है। इससे पहले 15 साल पुरानी गाड़ियों की समय सीमा 31 दिसंबर को समाप्त हो गई थी।
रविवार को छुट्टी के बाद सोमवार से इन वाहनों के चालान शुरू होने थे, लेकिन सोमवार को ऐसा कोई चालान नहीं हुआ और प्रशासन ने आगे तीन महीनों की राहत दे दी।