{"_id":"686598dfb8164510a902f83f","slug":"now-the-attendance-of-the-administration-employees-will-be-marked-by-showing-their-face-chandigarh-news-c-16-pkl1043-752383-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अब चेहरा दिखाकर ही लगेगी प्रशासन के कर्मचारियों की हजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अब चेहरा दिखाकर ही लगेगी प्रशासन के कर्मचारियों की हजिरी
विज्ञापन
आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम लगाया जाएगा, मुख्य सचिव ने दिए आदेश
आधार से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं पर मुख्य सचिव राजीव वर्मा ने की बैठक
5 और 15 साल की उम्र होने वाले बायोमैट्रिक अपडेट के लंबित मामलों पर मुख्य सचिव ने जताई चिंता
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन में अब सभी कर्मचारियों की हाजिरी आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम से लगेगी। मुख्य सचिव राजीव वर्मा ने बुधवार को सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में सभी विभागों को यह प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि इस व्यवस्था को कर्मचारियों के वेतन से जोड़ा जाएगा, ताकि उपस्थिति और वेतन में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
यह फैसला उस समय लिया गया जब नगर निगम में इस सिस्टम को पहले ही लागू किया जा चुका है और इसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। निगम में कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति, फर्जी हाजिरी में कमी और अनुशासन में सुधार देखा गया है। इन्हीं अनुभवों को देखते हुए यह प्रशासन के अन्य विभागों में भी लागू किया जाएगा। प्रशासन के अधिकारियों का मानना है कि फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम लागू होने से कर्मचारियों की निगरानी आसान होगी, समय की पाबंदी बढ़ेगी और वेतन वितरण में पारदर्शिता आएगी। साथ ही इससे मानव संसाधन प्रबंधन भी बेहतर होगा और सरकारी कामकाज की जवाबदेही बढ़ेगी। आने वाले दिनों में यह व्यवस्था सभी विभागों में अनिवार्य रूप से लागू कर दी जाएगी। इसके अलावा, बैठक में मुख्य सचिव ने सभी विभागों से कहा कि ई-संपर्क केंद्रों और अन्य कार्यालयों में मिलने वाली सेवाओं में आधार से पहचान की प्रक्रिया लागू की जाए।
आधार नामांकन किट चालू करने के निर्देश
मुख्य सचिव ने यूआईडीएआई के अधिकारियों के साथ बैठक कर आधार से जुड़ी प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने चंडीगढ़ में 100 फीसदी आधार नामांकन पूरा करने पर जोर दिया और सभी विभागों, बैंकों और स्कूल शिक्षा विभाग को जल्द आधार नामांकन किट चालू करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने 5 और 15 साल की उम्र पर होने वाले बायोमैट्रिक अपडेट के लंबित मामलों पर चिंता जताई। उन्होंने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में विशेष शिविर लगाकर यह अपडेट पूरा करने को कहा। साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों को इसके लिए जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
छोटे बच्चों का टीकाकरण केंद्र में ही बनेगा आधार कार्ड
मुख्य सचिव ने 0 से 5 साल के बच्चों का आधार नामांकन करवाने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर आधार किट लगाने के निर्देश भी दिए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन का उद्देश्य है कि जब बच्चे टीकाकरण के लिए आते हैं, उसी समय आधार नामांकन भी हो जाएगा। इससे अलग से केंद्र पर ले जाने की जरूरत नहीं होगी और अभिभावकों की मेहनत व समय दोनों की बचत होगी। बैठक में यूआईडीएआई के डीडीजी कॉमोडोर धीरज सरीन ने बताया कि अब नए नियमों के तहत होटल, अस्पताल और ट्रैवल एजेंसियां भी आधार से पहचान कर सकती हैं, बशर्ते उन्हें संबंधित विभाग से मंजूरी मिली हो। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी बनाया गया है।