फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now teeth test will reveal the secret of age claims a punjab university study

शोध में बड़ी सफलता : अब दांत की जांच से खुल जाएगा उम्र का राज

Wed, 24 Mar 2021 04:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुशील कुमार, चंडीगढ़
सुशील कुमार, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Mar 2021 04:32 AM IST
सार

  • पीयू के एंथ्रोपोलॉजी विभाग की शोधार्थी डॉ. दीक्षा सांख्यान ने किया शोध 
  • डॉ. दीक्षा ने तीन साल तक 720 दांतों की वैज्ञानिक तरीके से जांच की
  • चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल व हरियाणा के लोगों के दांतों को किया स्कैन 
  • बड़े लोगों की आयु जांच के लिए पीसीटीएचआर फॉर्मूले को अपनाया 

विज्ञापन
Now teeth test will reveal the secret of age claims a punjab university study
demo pic - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी के एंथ्रोपोलॉजी विभाग को शोध में बड़ी सफलता मिली है। शोधार्थी डॉ. दीक्षा सांख्यान ने दांतों की जांच के जरिए बच्चे से लेकर बड़े लोगों की आयु का पता लगाया है। उनके शोध के साथ ही चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल व हरियाणा क्षेत्र के लोगों का भी एक दांतों के जरिए जांच का डाटाबेस तैयार हो गया। कुछ ही देर में इस शोध के जरिए उम्र का पता लग जाएगा। मृत व्यक्ति की आयु भी इससे पता लग जाएगी। डॉ. दीक्षा की सफलता पर पीयू ने खुशी जताई है। 

विज्ञापन


एंथ्रोपोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जेएस सहरावत के निर्देशन में डॉ. दीक्षा सांख्यान ने शोध किया। तीन साल तक चले इस शोध के दौरान उन्होंने चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा के 720 लोगों के दांतों को वैज्ञानिक तरीके से तैयार मशीन से स्कैन किया। इसमें मृत लोगों के दांतों को भी लिया गया था।
विज्ञापन


बच्चों की उम्र का पता लगाने के लिए शोध में विलेम्स मैथर्ड व बड़े लोगों की आयु जांच के लिए पीसीटीएचआर फॉर्मूले को अपनाया। शोध के जरिए बताया गया कि यह दांत तीन साल से लेकर 50 साल तक के लोगों के हैं। साथ ही जिन लोगों के दांतों का स्कैन किया था उन्होंने भी अपनी आयु वही बताई, जो शोध में आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयु का पता लगाने में फॉर्मूला अधिक कारगर 
वैज्ञानिक अन्य तरीकों से भी लोगों की आयु का पता लगाते हैं, लेकिन यह फॉर्मूला अधिक कारगर माना जा रहा है। वास्तविक आयु के आसपास ही इसका आंकड़ा आता है। यह शोध पीयू की कमेटी ने स्वीकार कर लिया है और जर्नल में भी प्रकाशित हो गया है। इसका प्रभाव भी काफी रहा है।

आयु की जांच की कहां पड़ती है जरूरत 

  • अपराधी जब पकड़े जाते हैं तो वे अपने बचाव के लिए आयु कम बताते हैं। कोई अपने किशोर बताता है, क्योंकि किशोर होने से उसकी सजा कम होगी और वयस्क होने पर सजा अधिक होगी। ऐसे में इन लोगों की वास्तविक आयु का इस फॉर्मूले से आसानी से पता लग सकेगा। 
  • आयु प्रमाण पत्र में आयु का पता इसके जरिए लगाया जा सकता है।
  • पेंशन आदि जब मिलती है तो उसमें भी कई बार उम्र की जांच होती है।
  • नौकरी के लिए लगाए दस्तावेज से यदि संबंधित की आयु अधिक या कम मिलती है तो उसकी भी संदेह होने पर इस फॉर्मूले से जांच हो सकती है।

आतंकी अजमल कसाब ने खुद को किशोर बताकर चौंकाया था
26 नवंबर 2008 में मुंबई ताज हमले के दौरान पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब पर मुकदमा चलाया जा रहा था। उसी दौरान उसने यह कहकर सबको चौंका दिया कि वह किशोर है। उसके इस बयान के बाद चिकित्सकों की टीम ने कई फॉर्मूले से उसकी आयु का पता लगाया और उसे सजा मिली। ऐसे मामलों में दांतों की जांच के जरिए आयु का तुरंत ही पता लग जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed