{"_id":"c784cf1a33c2f10e3a282c91d7f7fa16","slug":"now-tax-pay-online-in-haryana-new-facilities-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहत, अब ऑनलाइन जमा करा सकेंगे टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी राहत, अब ऑनलाइन जमा करा सकेंगे टैक्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Dec 2015 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में अब लोगों को नगद टैक्स जमा करवाने के लिए बैंकों में लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। हरियाणा सरकार ने ऑनलाइन टैक्स जमा की सुविधा शुरू की है। इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ एक समझौता किया है। बैंक की ओर से यह सेवा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
इस सुविधा से अब टैक्स जमाकर्ताओं को बैंकों में लगने वाली लाइन से निजात मिल जाएगी। यह सुविधा 24×7 एसबीइआई की एनीव्हेयर बैंकिंग के उपयोग से उपलब्ध रहेगी। इस पहल की सबसे खास बात यह है कि अन्य सभी बैंकों के ग्राहकों को भी ऑनलाइन टैक्स जमा कराने के लिए इस सुविधा का विकल्प उपलब्ध रहेगा। वे अपने खाते के माध्यम से एसबीआई ऐग्रीगेटर सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
टैक्स जमाकर्ताओं को हरियाणा सरकार के ई-ग्रास पोर्टल पर चालान जारी होने के बाद टैक्स जमा कराने के लिए ई-बैंकिंग पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एसबीआई एग्रीगेटर का चयन करें। ऑनलाइन विकल्प के लिए बैंकों की लंबी सूची उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
इसके बाद टैक्स पेयरर अपने खाते से सीधा टैक्स जमा करा सकेगा। इस सुविधा से जमाकर्ताओं और सरकार दोनों को फायदा होगा। एक ओर जहां टैक्स जमाकर्ता कहीं से भी और कभी भी टैक्स जमा कर सकता है, वहीं सरकार के लिए आंकड़ों का बेहतर प्रबंधन रहेगा।