{"_id":"638fa877c8883a13b250a4dc","slug":"now-students-will-do-science-experiments-in-mobile-science-bus-chandigarh-news-pkl4705547149","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अब मोबाइल विज्ञान बस में विद्यार्थी करेंगे विज्ञान के प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अब मोबाइल विज्ञान बस में विद्यार्थी करेंगे विज्ञान के प्रयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर के स्कूलों के विद्यार्थी अब चलती-फिरती लैब में विज्ञान के प्रयोग करेंगे। छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य के साथ निजी यूनिवर्सिटी की ओर से मोबाइल विज्ञान बस को मंगलवार को लांच किया गया। यह बस अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है जिसके माध्यम से छात्र विज्ञान के आधुनिक प्रयोग कर सकते हैं। यह विज्ञान प्रदर्शनी बस राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद का मिशन है। मुख्यातिथि सलाहकार धर्मपाल रहे उन्होंने मोबाइल विज्ञान बस को हरी झंडी दिखाई।
मोबाइल विज्ञान बस नियमित आधार पर छह महीने के दौरान चंडीगढ़ के विभिन्न शहरी और ग्रामीण स्कूलों का दौरा करेगी। जहां 12वीं तक के विज्ञान से जुड़े सभी प्रयोग यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों और प्राध्यापक सदस्यों की देखरेख में करवाए जाएंगे। शिक्षा विभाग अपने शिक्षकों को प्रयोग सीखने के लिए भेजेगा जिससे वह अपना कौशल बढ़ा सकें और छात्रों की मदद कर सकें।
सीखने के प्रयास में मील का पत्थर साबित होगी बस
सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि यह मोबाइल विज्ञान बस स्कूल की शिक्षा और सीखने के प्रयास में एक मील का पत्थर साबित होगी। यह चंडीगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों के छात्रों को विज्ञान से जुड़े प्रयोग करने मे मदद करेगी जिससे वह प्रयोग के माध्यम से अपनी समझ को विकसित कर सकें। उद्घाटन समारोह में शिक्षा सचिव पूर्वा गर्ग, निदेशक हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़, चांसलर सतनाम सिंह संधू और प्रिंसिपल राजीव कुमार इत्यादि मौजूद रहे।