फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now restaurants will be open 24 hours in Haryana

Haryana News: हरियाणा में अब 24 घंटे खुले रहेंगे रेस्टोरेंट, कोई परेशान करे तो यहां दें शिकायत

Tue, 04 Jul 2023 07:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Jul 2023 07:23 PM IST
सार

अगर किसी रेस्टोरेंट के मालिक को लगता है कि कोई उनको बेवजह तंग कर रहा है तो वे अपनी शिकायत एमएसएमई की मेल आईडी hepcharyana@gmail.com पर कर सकता है।

विज्ञापन
Now restaurants will be open 24 hours in Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हरियाणा में रेस्टोरेंट कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब वे 24 घंटे रेस्टोरेंट खोल सकेंगे। इसके लिए रेस्टोरेंट यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मांग की थी। चौटाला ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की हुई बैठक में इस मांग को स्वीकृति देते हुए आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में राज्य के जो रेस्टोरेंट मालिक अपने रेस्टोरेंट को 24 घंटे खुला रखना चाहते हैं, वे खुले रख सकते हैं। रेस्टोरेंट्स एमएसएमई के अंतर्गत आते हैं। उनको बंद करने के लिए कोई दबाव नहीं बना सकता लेकिन उनको श्रम विभाग में पंजीकरण एवं अन्य नियमों एवं शर्तों (धारा 9 और 10 पंजाब दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1958) का पालन करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर किसी रेस्टोरेंट के मालिक को लगता है कि कोई उनको बेवजह तंग कर रहा है तो वे अपनी शिकायत एमएसएमई की मेल आईडी hepcharyana@gmail.com पर कर सकता है। बैठक में श्रम एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री अनूप धानक, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण, श्रम विभाग के प्रधान सचिव अनुराग अग्रवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed