फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now punjab's water will not be given to Pakistan, punjab news

अब पाकिस्तान नहीं जा सकेगा पंजाब का पानी, इन राज्यों को होगा फायदा

Sun, 12 Feb 2017 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Sun, 12 Feb 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
Now punjab's water will not be given to Pakistan, punjab news
अब पाकिस्तान नहीं जा सकेगा पंजाब का पानी
हरिके पत्तन हेडवर्क्स में डैम के गेटों की मुरम्मत सहित डीसिल्टिंग जैसे अन्य कार्यों के लिए राजस्थान सरकार ने 39 करोड़ रुपये को मंजूरी दी है। अब पंजाब और राजस्थान के हिस्से का पानी पाकिस्तान नहीं जा सकेगा। जिसका दोनों राज्यों को फायदा होगा। 
विज्ञापन


राजस्थान सरकार ने उक्त राशि में से 29 करोड़ रुपए पंजाब सरकार को जारी करते हुए कहा है कि इनके उपयोग के तुरंत बाद बकाया 10 करोड़ रुपए भी जारी कर दिए जाएंगे। हरीके पत्तन डैम के गेट जर्जर हालत होने और डैम की डीसिल्टंग न होने के कारण बड़ी मात्रा में पंजाब का पानी पाकिस्तान को जा रहा था। जिसे रोकने के लिए पंजाब पिछले करीब दो वर्षों से राजस्थान सरकार से सहयोग देने की मांग कर रहा था। 
विज्ञापन


राजस्थान के पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद निहाल चंद ने कहा है कि सरकार द्वारा स्वीकृति राशि में 29 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। 28 मार्च से 16 अप्रैल तक नहरबंदी शुरू करके हेडवर्क्सके गेटों की मरम्मत और गेट के आसपास जमा सिल्ट निकालने का कार्य किया जाएगा। इस रेत रूपी सिल्ट के निकलने से हेड में जलभराव की क्षमता बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed