फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now people will be able to fill property online from the corporation's website

अब लोग निगम की वेबसाइट से ऑनलाइन भर सकेंगे संपति कर

Thu, 10 Dec 2020 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Now people will be able to fill property online from the corporation's website
चंडीगढ़। अब लोग नगर निगम की वेबसाइट से ऑनलाइन संपत्ति की स्थिति जानने के साथ अपना कर जमा कर सकेंगे। स्मार्ट सिटी की ओर से बुधवार को ई गवर्नेंस योजना के तहत तीन सेवाओं को शुरू किया गया। महापौर राजबाला मलिक व निगम आयुक्त केके यादव ने इन सेवाओं का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

आयुक्त ने बताया कि अब तक लोग अपनी संपत्ति की स्थिति नहीं जान पाते थे। अब ई-गवर्नेंस पोर्टल पर लोग अपना मकान नंबर डालकर संपत्ति की स्थिति जान सकेंगे। सुरक्षा के लिहाज से संपत्ति के मालिक के मोबाइल पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद ही संपत्ति की स्थिति जान सकेंगे। इसी तरह स्मार्ट सिटी के तहत एनयूएलएम योजना के तहत अब वेंडर अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करा सकेंगे। इसके अलावा अपनी लाइसेंस फीस भी ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। रोजगार को आवेदन करने लिए भी अब ऑनलाइन सुविधा शुरू हो गई है। इसी तरह आईटीआई के लिए अब लोग सीधे ई-गवर्नेंस पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इसमें ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था होगी। इन योजनाओं को मिलाकर ई गवर्नेंस पोर्टल पर 15 सुविधाओं को शुरू कर दिया गया है। अभी निगम को 13 और योजनाओ को इस पोर्टल पर ऑनलाइन करना है। इस तरह एक पोर्टल पर निगम की 28 सुविधाएं ऑनलाइन हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed