फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now only important cases will be heard in punjab and haryana High Court

हाईकोर्ट में अब केवल बेहद अहम मामलों की होगी सुनवाई, घटाया गया याचिकाओं का दायरा

Fri, 23 Apr 2021 12:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Apr 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Now only important cases will be heard in punjab and haryana High Court
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब -हरियाणा हाईकोर्ट ने अब याचिकाओं का दायरा घटा दिया है। जिस प्रकार पूर्व में केवल बेहद अहम मामलों पर सुनवाई होती थी, अब उसी तर्ज पर सुनवाई होगी। देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते हाईकोर्ट ने भी एहतियातन कदम उठाना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब केवल उन्हीं मामलों पर सुनवाई होगी जिन्हें रजिस्ट्री द्वारा अनुमति दी जाएगी। इससे पहले हाईकोर्ट ने सुनवाई के मामले में बेहद छूट दी थी और कुछ मामलों में फिजिकल सुनवाई की भी अनुमति थी। मुख्य न्यायाधीश के कोरोना संक्रमित होने के बाद से हाईकोर्ट में फिजिकल सुनवाई बंद है। 
विज्ञापन


फिजिकल सुनवाई बंद होने के बाद केवल बेहद अहम मामलों में सुनवाई का निर्णय वकीलों के लिए बेहद निराशा वाला है। वीरवार की देर शाम को हाई कोर्ट ने यह आदेश जारी किया है। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद स्थिति फिर वही बन गई है जो 2020 के प्रथम लॉकडाउन के दौरान वकीलों और उनके मुंशियो के लिए बनी थी। बेहद आए मामलों को छोड़कर अन्य मामलों के लिए हाईकोर्ट ने 23 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच जिन मामलों में तारीख तय की गई थी उनके तिथि को भी आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदद का हाथ
कोरोना के बढ़ते संकट के बीच पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने वकीलों की मदद को हाथ बढ़ाया है। बार एसोसिएशन कोरोना से अस्पताल में भर्ती होने पर 50,000 तथा होम क्वारंटीन की स्थिति में वकीलों को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी।


पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के कोरोना संक्रमित होने के बाद हाईकोर्ट में फिजिकल सुनवाई बिल्कुल बंद कर दी गई है। वकील लंबे समय से सभी अदालतों में फिजिकल सुनवाई की मांग कर रहे हैं। फिजिकल सुनवाई न होने के चलते वकीलों की आर्थिक दशा बिगड़ चुकी है। ऐसे हालात में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जरूरतमंद वकीलों की मदद के लिए आगे आई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed