फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now online book ctu bus ticket

नई व्यवस्था: अब ऑनलाइन बुक करें सीटीयू बस की टिकट, सोमवार को प्रशासक करेंगे लांच

Sat, 25 Jan 2020 04:46 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 25 Jan 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
now online book ctu bus ticket
सीटीयू बस - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की बसों में सफर करने वाले यात्री अब पंजाब और हरियाणा रोडवेज की तरह लंबी दूरी की बसों की टिकट ऑनलाइन बुक करा सकेंगे। सोमवार को चंडीगढ़ के ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी अजय कुमार सिंगला इस सुविधा को लांच करेंगे। ऑनलाइन बुकिंग के इस सॉफ्टवेयर का सफल ट्रायल हो चुका है। इस नई सुविधा के बाद लोगों को टिकट की लंबी लाइनों से छुटकारा मिल जाएगा। शहर से अन्य प्रदेशों को जाने वाली लांग रूट की बसों के लिए यात्रियों को पहले बस अड्डे आकर टिकट लेना पड़ता है।

विज्ञापन


इसके लिए यात्रियों को काफी देर तक लाइनों में लगना पड़ता है। हालांकि, प्रशासन पिछले दो साल से ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा देने का प्रयास कर रहा था, लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया है। इन सभी तकनीकी दिक्कतों को अब दूर कर लिया गया है। सोमवार से ऑनलाइन बुकिंग को शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद लोग घर बैठे बसों में सीट बुक करा सकेंगे।
विज्ञापन


ऑनलाइन टिकट बुक करवाने के लिए सीटीयू वेबसाइट पर जाकर बुकिंग के लिए लॉगइन आईडी जेनरेट करनी होगी। आवेदक सिस्टम जेनरेटेड लॉग-इन आईडी और पासवर्ड एसएमएस और ई-मेल से मिलेगा। एसएमएस और ई-मेल पर टिकट बुकिंग होने की जानकारी मिल जाएगी। वेबसाइट पर बस में उपलब्ध सीटों की संख्या और रिजर्वेशन की जानकारी भी मिलेगी। ऑनलाइन सिस्टम से सवारी बस को ट्रैक भी किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से सीटीयू की बसों में ऑनलाइन सीट बुकिंग सर्विस देने की मांग हो रही थी। एसी बस आने के बाद इसकी जरूरत और ज्यादा बढ़ गई थी। यह ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफार्म केवल एसी बसों के लिए ही होगा। ऑर्डिनरी बसों की काउंटर से या बस में ही टिकट मिलेगी। ऑनलाइन बुकिंग के लिए पैसेंजर्स से एक्स्ट्रा चार्ज भी लिया जाएगा।

यह एक्स्ट्रा चार्ज कितना होगा, अभी यह स्पष्ट नहीं किया है। ऑनलाइन सुविधा हो जाने से पेमेंट के साथ ही इससे यात्रियों को बसों की टाइमिंग का भी पता चल जाएगा। इससे यात्रियों को बस के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सीटीयू ने लंबी दूरी के लिए चलने वाली एसी और नॉन एसी बसों के किराये में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इससे सीधे आम जनता की जेब पर असर पड़ेगा। 8 जनवरी को यूटी सचिवालय में हुई एक बैठक में किराया बढ़ाने के प्रस्ताव को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मंजूरी दी थी।

गौरतलब है कि सीटीयू ने लंबे समय से किराये में बढ़ोतरी नहीं की थी, जबकि पंजाब और हरियाणा सहित अन्य रोडवेज कई बार किराया बढ़ा चुके थे। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के सामने ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी एके सिंगला ने बढ़े किराये पर बातचीत की और लोकल रूट पर सीटीयू को हो रहे घाटे के बारे में जानकारी दी। बता दें कि सीटीयू को लंबी दूरी की बसों में लाभ हो रहा है, लेकिन स्थानीय स्तर पर चलने वाली बसों में प्रति किलोमीटर करीब 35 रुपये का घाटा पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed