फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now not shift vendeors

अब नहीं शिफ्ट होंगे वेंडर

Fri, 27 Sep 2019 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
now not shift vendeors
चंडीगढ़। नगर निगम ने सेक्टर 17 में वेंडरों को शिफ्ट करने के लिए डिजाइन तैयार कर लिया था, लेकिन चीफ आर्किटेक्ट ने वेंडरों को शिफ्ट करने के लिए मना कर दिया है। उसके बाद तय किया गया है कि अब वेंडरों को शिफ्ट नहीं किया जाएगा। जो वेंडर जहां बैठ रहे हैं, उन्हें वहीं बैठाया जाएगा। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से फैसला आने के बाद ही वेंडरों को शिफ्ट करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व नगर निगम ने तय किया था कि वेंडरों को थोड़ी-थोड़ी संख्या में अलग-अलग जगह बैठाया जाएगा। क्योंकि एक साथ वेंडर बैठने से काफी समस्या होती है, साथ ही अवैध वेंडर भी आसानी से बैठ जाते हैं। नगर निगम ने सेक्टर 17 से इसके लिए प्रयास करना शुरू किए। सेक्टर 17 में पोस्ट ऑफिस के पास वेंडरों को शिफ्ट करने के लिए डिजाइन भी आर्किटेक्ट ने तैयार कर लिया था, लेकिन जब इस डिजाइन को प्रशासन के चीफ आर्किटेक्ट को दिखाया गया तो उन्होंने मना कर दिया। उनका कहना है कि वेंडरों का केस अंतिम दौर में है। इस समय कुछ करना ठीक नहीं। फिलहाल, वेंडर जहां बैठ रहे हैं, बैठने दिया जाए। कोर्ट का निर्देश आने के बाद ही वेंडरों को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

कई दिनों से स्पेशल कमिश्नर संजय कुमार झा को शिकायत मिल रही थी कि शाम को 7 बजे जब कर्मचारी मार्केट से चले जाते हैं तो उसके बाद दुकानदार व फड़ी वाले अतिक्रमण शुरू कर देते हैं। स्पेशल कमिश्नर केनिर्देश पर अब रात केसमय भी जल्द ड्यूटी लगाई जाएगी, जो कि लगभग 9 बजे तक मार्केट में रहेंगे। इससे रात के समय अतिक्रमण करने वाले और अवैध वेंडरों पर भी कार्रवाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed