फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now health will become full, cycling fee will be half by taking membership

अब सेहत बनेगी फुल, सदस्यता लेकर आधा रहेगा साइकिल चलाने का शुल्क

Sat, 12 Mar 2022 02:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 02:16 AM IST
विज्ञापन
Now health will become full, cycling fee will be half by taking membership
चंडीगढ़। पब्लिक बाइक शेयरिंग योजना के तहत अब सदस्यता योजना शुरू कर दी गई है। कंपनी ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर के साथ ई-मेल आईडी जारी की है। इन पर संपर्क कर लोग सदस्यता ले सकते हैं। जल्द ही एप पर भी सदस्यता का विकल्प दिया जाएगा। सदस्यता लेकर लोग पांच रुपये में प्रति आधा घंटा के हिसाब से साइकिल चला सकेंगे। वहीं, 500 रुपये में एक साल की सदस्यता मिलेगी। प्रतिदिन और ज्यादा से ज्यादा साइकिल का उपयोग करने वालों के लिए यह सदस्यता काफी किफायती होगी।
विज्ञापन

बता दें कि पब्लिक बाइक शेयरिंग योजना के तहत शहर में दूसरे चरण की शुरुआत जल्द होने वाली है। निगम ने प्रशासक से नए सिरे से साइकिलों के संचालन का उद्घाटन करने के लिए समय मांगा है। दूसरे चरण के शुरू होते ही शहर में 2500 साइकिलें चलने लगेंगी। लोगों को अभी 10 रुपये में आधा घंटा साइकिल चलाने की सुविध मिलती है। प्रतिदिन और ज्यादा साइकिल का प्रयोग करने वालों के लिए यह थोड़ा ज्यादा महंगा हो जाता है, इसलिए कंपनी की ओर से लोगों को सदस्यता का विकल्प दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अब तब 110 सदस्य ले चुके हैं सदस्यता
अब तक शहर के 110 लोगों ने साइकिल चलाने के लिए सदस्यता ले ली है। वहीं कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि ज्यादा साइकिल का उपयोग करने वालों को ही इस सदस्यता का फायदा मिलेगा। इसलिए जब कोई हमें सदस्यता के लिए आवेदन देता है तो हम उसका पुराना ब्योरा देखते हैं। जिसमें प्रतिदिन और सप्ताह की राइड भी देखते हैं। बेहतर रिकॉर्ड मिलने पर उसे सदस्यता दे दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेटवर्क की समस्या बरकरार, दुरुपयोग भी हो रहा खूब
एप में लोगों को अभी साइकिल स्टैंड ढूंढने, राइड खत्म या चालू करने समेत कई समस्याएं आ रहीं हैं। कंपनी का कहना है कि नेटवर्क इश्यू के कारण ये समस्याएं आ रहीं हैं। दूसरी ओर साइकिलों को तोड़ने या नुकसान पहुंचाने की घटनाएं भी लगातार हो रहीं हैं। कंपनी के लोगों को कांसल, नयागांव, कजहेड़ी तक से साइकिलें उठाकर लानी पड़ रहीं हैं। इसे लेकर कंपनी की ओर से पुलिस को भी शिकायत दी गई है। पुलिस ने एक युवक को साइकिल चोरी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन अब तक घटनाओं में कमी नहीं आई है।

रोजाना साइकिल चलाने वाले - 2 लाख से ज्यादा
प्रतिदिन राइड - 1700 लगभग
अवकाश वाले दिन - 2500 लगभग
क्या कहते हैं अधिकारी
हमने सदस्यता देने के लिए कंपनी को पत्र लिख दिया है। साथ ही सदस्यता देने के लिए एप पर भी विकल्प देने को कहा है ताकि लोग सदस्यता लेने के लिए आसानी से आवेदन कर सकें।
- एनपी शर्मा, जीएम, स्मार्ट सिटी परियोजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed