फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now every electricity unit, car, bike and liquor will have to be paid for cow cess

यूटी प्रशासन का आदेश- अब बिजली की हर यूनिट, कार, बाइक और शराब खरीदने पर दीजिए 'गो सेस'

Thu, 30 Jan 2020 11:46 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 30 Jan 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Now every electricity unit, car, bike and liquor will have to be paid for cow cess
फाइल फोटो
चंडीगढ़ में अब बिजली के हर यूनिट, कार, बाइक और शराब खरीदने पर गो सेस देना होगा। पंजाब की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी गो सेस लगाने के प्रस्ताव को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद एक अप्रैल से बिजली, शराब की बोतल और नए वाहन खरीदना महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन


यूटी प्रशासन ने बिजली की हर यूनिट पर दो पैसे गो सेस लगाने का फैसला लिया है। नया चार पहिया वाहन खरीदने पर 500, दोपहिया वाहन खरीदने पर 200 रुपये का गो सेस लगाने का निर्णय लिया है, जबकि देसी शराब, व्हिस्की और बीयर की हर बोतल 5 रुपये गो सेस लगाया गया है। प्रशासन की तरफ से लगाए गए सेस संबंधित विभाग वसूलेंगे और फिर उसे नगर निगम को भेजा जाएगा। कुल छह चीजों पर गो सेस लगाया गया है, इनसे तीन विभाग संबंध रखते हैं।
विज्ञापन


आरएलए, बिलजी विभाग और एक्साइज एंड टैक्सटेशन विभाग गो सेस वसूलेंगे और फिर नगर निगम को भेजा जाएगा। जानकारी के मुताबिक गो सेस से नगर निगम को हर साल 15 करोड़ से अधिक की कमाई होगी। नगर निगम के कमिश्नर केके यादव का दावा है कि गो सेस लगने के बाद सड़क पर खुले में घूम रही गायों से शहरवासियों को मुक्ति दिला दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 जून 2018 को नगर निगम ने पास किया था प्रस्ताव
गो सेस को नगर निगम सदन की बैठक में 29 जून 2018 को पास किया गया था। उस वक्त नगर निगम वित्तीय हालत सुधारने के लिए काफी संघर्ष कर रहा था। गो सेस लगाकर हर साल 15 करोड़ की आमदनी के लिए इस प्रस्ताव को सभी पार्षदों की मंजूरी के साथ पास किया गया था। उसके बाद इस पास प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए प्रशासन के स्थानीय निकाय सचिव को भेजा गया था। अब प्रशासक से हरी झंडी मिलने पर इसे लागू कर दिया गया है।

दूसरे मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव को प्रशासक ने दी मंजूरी
बुधवार को यूटी सचिवालय में बैठक के दौरान शहर में दूसरा मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव भी लाया गया। वीपी सिंह बदनौर ने जीएमएसएच-16 को मेडिकल कॉलेज के रूप में अपग्रेड करने की स्वीकृति दे दी है। चंडीगढ़ प्रशासन मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को अब 50 एमबीबीएस सीटों के लिए प्रस्ताव भेजेगा। सेक्टर-32 के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बुनियादी ढ़ांचे का उपयोग किया जाएगा। प्रशासन ने कहा कि जीएमएसएच-16 के एक्सटेंशन के लिए 15 एकड़ अतिरिक्त भूमि की पहचान की जाएगी।


वित्तीय वर्ष में सीटीयू को हुआ 10.2 करोड़ का लाभ
यूटी सचिवालय में बुधवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को बैठक के दौरान सीटीयू के अधिकारियों ने कारपोरेशन की वित्तीय स्थिति का ब्यौरा दिया। सीटीयू के ओवरऑल रेवेन्यू में 10.2 करोड़ का फायदा हुआ है। यहां बता दें कि सीटीयू ने हाल ही में लांग रूट के लिए जो बसें खरीदी हैं, उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है क्योंकि इनमें न केवल वोल्वो से किराया कम है बल्कि सहूलियतें भी काफी हैं। सीटीयू लांग रूट पर और बसें चलाने की तैयारी में है। हालांकि, लोकल ऑपरेशन से सीटीयू को काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed