फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now enforcement officers will give duty till 8 pm

Chandigarh News: अब रात 8 बजे तक ड्यूटी देंगे एनफोर्समेंट अधिकारी

Thu, 29 Aug 2024 06:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Now enforcement officers will give duty till 8 pm
चंडीगढ़। नगर निगम सदन की बैठक में मंगलवार को भ्रष्टाचार का मुद्दा गूंजा था। भाजपा पार्षद सौरभ जोशी समेत कई पार्षदों ने निगम के एनफोर्समेंट विंग पर सवाल उठाए थे और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसके बाद बुधवार को एनफोर्समेंट विंग के कई इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया गया। उनकी ड्यूटी का समय भी रात 8 बजे तक कर दिया गया।
विज्ञापन

सदन बैठक में पार्षद जोशी ने कहा था कि वर्तमान में एनफोर्समेंट विंग के इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों की ड्यूटी शाम 6 बजे तक होती है। वह शाम 5 बजे ही अपना सामान उठाकर चले जाते हैं क्योंकि उन्हें स्टोर में सामान जमा कराना होता है। असली अतिक्रमण तो उसके बाद होता है क्योंकि कोई देखने वाला नहीं होता। उन्होंने सुझाव दिया था कि एनफोर्समेंट विंग के कर्मचारी और अधिकारियों की ड्यूटी रात 8 बजे तक होनी चाहिए। इसके बाद बतौर आयुक्त डीसी विनय प्रताप सिंह ने कहा था कि अगर एनफोर्समेंट विंग की इतनी शिकायतें हैं तो इस पर तत्काल संज्ञान लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

बुधवार को संयुक्त आयुक्त ने एनफोर्समेंट विंग के इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों के तबादले के साथ उनकी ड्यूटी के समय में भी बदलाव कर दिया। अब दोपहर 12:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक इन अधिकारियों की ड्यूटी होगी। इस दौरान अगर एंक्रोचमेंट पाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed