{"_id":"66fd67305ab5a5203e07c9c8","slug":"now-employees-of-punjab-also-came-forward-for-ops-attacked-aap-government-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-531440-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ओपीएस के लिए अब पंजाब के कर्मचारी भी आए आगे, आप सरकार पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ओपीएस के लिए अब पंजाब के कर्मचारी भी आए आगे, आप सरकार पर बोला हमला
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए हम लड़ेंगे : सुखजीत सिंह
चंडीगढ़। हरियाणा के विधानसभा चुनाव के बीच ओपीएस मामले को लेकर अब प्रदेश कर्मचारियों के साथ-साथ पंजाब के कर्मचारी भी इस मामले को लेकर मुखर हो गए हैं। पंजाब के कर्मचारी संगठन ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए ओपीएस मामले को लटकाने का आरोप लगाया है।
सीपीएफ कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष और नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखजीत सिंह ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि आप झूठे वादे कर रही है। उन्होंने कहा कि नवंबर 2022 में पंजाब के मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली के तोहफे के रूप में ओपीएस लागू करने की घोषणा की थी। लेकिन आज तक इसे बहाल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वे हरियाणा सरकार के कर्मचारियों अपील करते हैं कि वे आप के बहकावे में न आएं।