{"_id":"629529554b874b41d556c11d","slug":"now-clerk-superintendent-level-employees-will-not-do-public-dealing-in-chb-chandigarh-news-pkl452221483","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीएचबी में क्लर्क-सुपरिंटेंडेंट स्तर के कर्मचारी नहीं करेंगे पब्लिक डीलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सीएचबी में क्लर्क-सुपरिंटेंडेंट स्तर के कर्मचारी नहीं करेंगे पब्लिक डीलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) में भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद सीईओ यशपाल गर्ग ने दफ्तर की कार्यप्रणाली में कई बदलाव किए हैं। उन्होंने आदेश जारी किया है कि लोगों से अब सिर्फ वरिष्ठ अधिकारी ही मिलेंगे। कहा है कि क्लर्क-सुपरिंटेंडेंट स्तर के कर्मचारी पब्लिक डीलिंग नहीं करेंगे। बोर्ड ने लोगों के मिलने के समय को भी एक घंटे बढ़ा दिया है।
सीईओ यशपाल गर्ग ने कहा है कि विभाग की कार्यप्रणाली को बेहतर व पारदर्शी बनाने की दिशा में काम करते हुए व पब्लिक को राहत देने की दृष्टि से कुछ बदलाव किए गए हैं। अभी अधिकारियों से मिलने का समय 12 से एक बजे का है जिसे एक घंटे बढ़ाकर सप्ताह के सभी दिन सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक कर दिया गया है। आवेदनकर्ता इसके बाद सीएचबी में रिसेप्शन एरिया से आगे नहीं जा पाएंगे, न ही वो किसी अधिकारी से मिल पाएंगे। आदेश के अनुसार जन सुनवाई का काम सेक्शन अफसर या अकाउंट अफसर या उससे ऊपर के स्तर के अधिकारी ही करेंगे। कोई भी सुपरिंटेंडेंट, सीनियर असिस्टेंट, क्लर्क, डीलिंग असिस्टेंट या डीईओ सीधे आवेदनकर्ता से बातचीत नहीं करेगा। अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा। उस पर सीधे अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन को दिया जाएगा बढ़ावा
आदेश में कहा गया है कि लोगों को सीएचबी के दफ्तर कम आना पड़े, इसके लिए सभी आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन आएंगे को लोगों को किसी भी अधिकारी से मिलने की जरूरत नहीं होगी और उनके काम समय पर होंगे। आदेश के अनुसार रिसेप्शन एरिया फिलहाल वर्तमान तरीके से ही काम करेगा। गर्ग ने कहा है कि बोर्ड ने बीते दिनों कई ऐसे कदम उठाए थे जिससे लोगों के लिए व्यवस्था आसान हो सके व पारदर्शिता के अलावा कामकाज में दक्षता आए। बावजूद इसके एक कर्मचारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ है। इसके बाद से सीएचबी के कामकाज में एक फिर सुधार की जरूरत है, ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी व भ्रष्ट तौर तरीकों से बचाया जा सके।
विज्ञापन
18 मई को सीबीआई ने शमशेर सिंह को किया था गिरफ्तार
सीबीआई ने 18 मई को सीएचबी के सीनियर असिस्टेंट शमशेर सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। सीएचबी ने कुछ दिन बाद शमशेर सिंह को निलंबित कर दिया और उन्हें किसी विभाग के दफ्तर के अंदर जाने पर रोक लगा दी। शमशेर के खिलाफ सीएचबी में भी शिकायतें मिली थीं, जिन पर जांच कर रही है।