{"_id":"475517caa51f94edf71dbd9e40665abb","slug":"now-city-s-largest-ground-available-for-wedding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज, अब शहर के बड़े ग्राउंड भी शादी के लिए उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज, अब शहर के बड़े ग्राउंड भी शादी के लिए उपलब्ध
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Dec 2015 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपने बच्चों शादी धूमधाम से करने का प्लान बना रहे हैं जिसमें हजारों लोगों को बुलाना चाहते हैं, शहर की प्रमुख लोकेशन चाहिए। मेहमानों की पार्किंग और जाम की समस्या से छुटकारा चाहते हैं तो शहर के सेक्टर-34 का प्रदर्शनी ग्राउंड, सेक्टर-17 के सर्कस ग्राउंड और मनीमाजरा के दशहरा ग्राउंड उपलब्ध है।
विज्ञापन
नगर निगम ने शादी और दूसरे समारोहों के लिए इनको किराये पर देने का फैसला लिया है। इनका किराया भी नामिनल ही रखा गया है,। जबकि जीरकपुर, पंचकूला और खरड़ के आसपास जो बैंक्वेट हालों की बुकिंग होती है उसका किराया लाखों रुपये में हैं।
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से सेक्टर-34 की प्रदर्शनी ग्राउंड का रेट 20 हजार, सेक्टर-17 के सर्कस ग्राउंड और मनीमाजरा के दशहरा ग्राउंड की बुकिंग का रेट 18 हजार 750 रुपये तय किया गया है। अभी तक इनकी बुकिंग कामर्शियल गतिवधियों और प्रदर्शनी के लिए ही होती रही है।
विज्ञापन
नगर निगम के अनुसार शादियों के लिए भी बुकिंग को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जाएगा। अब नगर निगम ने इन ग्राउंड स्थलों की बुकिंग की आनलाइन भी सुविधा शुरू कर दी है। यह सभी ग्राउंड 4 से 6 एकड़ के बीच में है।
पार्किंग की कोई दिक्कत नहीं
अगर कोई सेक्टर-17 के सर्कस ग्राउंड और सेक्टर-34 के प्रदर्शनी ग्राउंड को शादी की बुकिंग के लिए बुक करवाता है तो पार्किंग की कोई दिक्कत नहीं रहेगी क्योंकि रात के समय सेक्टर-17 और सेक्टर-34 के बाजार के सभी पार्किंग स्थल खाली रहते हैं। इसके साथ ही यहां पर शादियां करने से चंद मिनटों में मेहमान अपने घर से आयोजन पर पहुंच सकते हैं।
शादियों के सीजन में एक घंटा पहले निकलना पड़ता है
अधिकतर बड़ी शादियों का आयोजन शहर से बाहर जिला पंचकूला और मोहाली के आसपास बने एरिया में ही होता है। शादियों के सीजन में जाम इतना ज्यादा होता है कि लोगों को अपने घर से एक घंटा पहले ही निकलना होता है।
राक गार्डन में भी होती है शादियां
राक गार्डन में भी शादियां होती हैं। इनकी बुकिंग प्रशासन की ओर से की जाती है। लेकिन शादियों के सीजन में इसकी काफी मांग रहती है। लेकिन राक गार्डन का एरिया भी सेक्टर-17, सेक्टीर-34 और मनीमाजरा के ग्राउंड जितना बड़ा नहीं है।
शहर में 38 सामुदायिक केंद्र
शहर में इस समय 38 सामुदायिक केंद्र है जिन्हें शादियों के लिए बुक किया जाता है। लेकिन यहां पर कोई बड़ी शादी का आयोजन नहीं हो सकता। शहर में कोई भी सामुदायिक केंद्र ऐसा नहंी है जहां पर 400 से 500 से ज्यादा लोगों को शादी में बुलाया जा सकता है। किसी भी सामुदायिक केंद्र में 50 से ज्यादा वाहन पार्क करने की क्षमता नहीं है ऐसे में लोगों को सड़क किनारों पर भी वाहन पार्क करने पड़ते हैं।
नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी का कहना है कि सेक्टर-34 का प्रदर्शनी ग्राउंड, सेक्टर-17 के सर्कस ग्राउंड और मनीमाजरा के हाउसिंग बोर्ड चौक के पास दशहरा ग्राउंड को शादी के आयोजन के लिए भी बुक किया जा सकता है। इनकी बुकिंग की आनलाइन सुविधा भी हाल ही में शुरू की गई है। चौधरी का कहन है कि लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है।