{"_id":"580d19554f1c1bcf75bc22f3","slug":"now-chikungunya-creates-problem-after-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से मिली निजात तो अब चिकनगुनिया ने बढ़ाई मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से मिली निजात तो अब चिकनगुनिया ने बढ़ाई मुसीबत
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 24 Oct 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
dengue
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में डेंगू से ज्यादा अब चिकनगुनिया का खौफ है। पिछले एक सप्ताह के दौरान पंचकूला में चिकनगुनिया के करीब पंद्रह मरीज आए हैं, जबकि डेंगू के सिर्फ सात ही। डॉक्टरों कहना है कि अब डेंगू का मौसम जा रहा है, लेकिन अभी सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि चिकनगुनिया तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन
पंचकूला में चिकनगुनिया के अब तक 47 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इसमें से पंद्रह मामले ऐसे हैं जो कि पिछले एक सप्ताह के दौरान ही रिपोर्ट किए गए। चिकनगुनिया के ज्यादातर मामले पंचकूला सेक्टर-10, सेक्टर-11, सेक्टर-15 और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में मिले हैं।
विज्ञापन
इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटी लारवा दवाओं का छिड़काव करवा दिया गया है। पंचकूला नागरिक अस्पताल के एक डॉक्टर के अनुसार, ओपीडी में बुखार के मरीजों की संख्या अब एकबार फिर बढ़ी है। लेकिन डेंगू के मरीजों की संख्या में कमी हो चुकी है। जो मरीज आ रहे हैं इसमें से दस फीसदी मरीज चिकनगुनिया और काफी कुछ सीजनल फीवर के हैं।
विज्ञापन