फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now Budget of Punjab will be presented on March 8 

पंजाब के बजट की तारीख बदली, अब आठ मार्च को पेश किया जाएगा

Wed, 03 Mar 2021 04:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Mar 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
Now Budget of Punjab will be presented on March 8 
पंजाब विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल अब आठ मार्च को विधानसभा में वर्ष 2020-21 का बजट पेश करेंगे। इससे पहले तय कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा में पांच मार्च को बजट पेश करना था और उस पर आठ मार्च को बहस होनी थी। बुधवार को विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में उक्त फेरबदल का फैसला लिया गया। 

विज्ञापन


कमेटी की बैठक से संबंधित रिपोर्ट बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह ने सदन में रखी। बदले हुए कार्यक्रम के अनुसार, बजट पांच के बजाय आठ मार्च को पेश होगा और इस पर नौ व 10 मार्च को बहस होगी।
विज्ञापन


10 मार्च को ही बहस की समाप्ति के बाद वोटिंग के जरिए बजट पारित होगा। इसी दिन सदन में अन्य वैधानिक कामकाज के बाद सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगा। इससे पहले, सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के जवाब के साथ पांच मार्च को पारित किया जाएगा। पांच मार्च को ही भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक (कैग) की वर्ष 2018-19 की रिपोर्ट भी पेश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed