फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coronavirus, now entry in sector 40 after screening and sanitization

कोरोनाः चंडीगढ़ के सेक्टर 40 में अब पूरी स्क्रीनिंग के बाद ही होगी एंट्री, गेट पर सभी होंगे सैनिटाइज

Mon, 20 Apr 2020 02:52 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 20 Apr 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
coronavirus, now entry in sector 40 after screening and sanitization
स्क्रीनिंग करवाते एडवाइजर मनोज परिदा
कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सेक्टर 40 के लोगों ने पहल की है। ' 40'एस फाइटर्स वेलफेयर क्लब' नाम की संस्था बनाकर लोगों ने यह काम शुरू किया है। एडवाइजर मनोज परिदा ने रविवार को इस अच्छी पहल का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्थानीय पार्षद गुरुबख्श रावत सहित संस्था के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सदस्य डीपी सिंह ने बताया कि पहले दिन 751 लोगों को सैनिटाइज किया गया। 1100 मास्क व 800 ग्लव्ज भी वितरित किए गए। सोमवार के लिए 2 हजार मास्क व 1500 ग्लव्ज भी मंगवा लिए हैं। बड़ी बात यह रही कि सेक्टर के लोग घरों से निकलकर अपनी स्क्रीनिंग कराने पहुंचे।
विज्ञापन


इस काम में सेक्टर निवासी दिनेश गुप्ता, मानव सिंगला, लकी गोयल, सर्वजीत सिंह, मुनीश नंदा के साथ मिलकर कोरोना से लड़ने के लिए एक क्लब बनाया है। चूंकि किसी भी काम की शुरुआत अपने घर से होती है, इसलिए अपने सेक्टर में कोरोना को आने से रोकने का प्रण लिया है। एक टीम में 5 लोग हैं। एक रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों एंट्री गेट पर टीम को बैठने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कुर्सी व टेबल रखवा दी गईं हैं। सभी जगह पर हैंड थर्मल स्कैनर, सैनिटेशन पंप, सैनिटाइजर, ग्लव्ज व मास्क भी रखवाए गए हैं। सेक्टर में केवल वहां रहने वाले लोगों को ही एंट्री देंगे, साथ ही कर्फ्यू पास वाले वेंडर व गाड़ी को अंदर जाने दिया जाएगा। इसके लिए क्षेत्रीय पार्षद गुरुबख्श रावत का भी सहयोग रहा है।


अब फोन से मिलेगी बुजुर्ग, दिव्यांग, छात्रों को सुविधा
क्लब ने 7719753422 नंबर भी जारी किया है। इस पर कॉल करने वाले बुजुर्ग, दिव्यांग, छात्र व पेइंग गेस्ट को भोजन व स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं घर बैठे मिल सकेंगी। सदस्यों का कहना है कि एंट्री गेट बंद होने से सेक्टर में रहने वाले लोगों को कोई समस्या नहीं होने देंगे। इसके अलावा 40'एस फाइटर्स वेलफेयर क्लब' फेसबुक पेज भी है। जहां लोग अपने सुझाव दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed