{"_id":"5bdcb4180c40a24dce10c573e3b77bf5","slug":"now-9d-movies-avaliable-on-chandigarh-theatre","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चंडीगढ़ में लीजिए 9डी मूवी का मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चंडीगढ़ में लीजिए 9डी मूवी का मजा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 Jun 2014 02:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक आपने सिनेमा हाल में फिल्में देखीं होंगी पर, लेकिन अब आपके लिए हाइपर सिनेमा लेकर आया है नाइन डी आई मूवी। इंटेरेक्टिव मूवी के साथ ही आप लाइव एडवेंचर एक्सपीरियएंस ले सकेंगे।
विज्ञापन
आप सीट में बैठेंगे और आपके सामने पर्दे पर चलेगी फिल्म। अगर जरा संभलकर नहीं बैठे तो यह जान लीजिए कि आपका दिल भी कांप सकता है।
चंडीगढ़ के एलांते मॉल में हाइपर सिनेमा की शुरुआत बुधवार को की गई। आपकी सीट पर ही गेमिंग के लिए एक गन रखी होगी। इसके माध्यम से आपको एलईडी स्क्रीन पर आने वाली बाधाओं और जानवरों को शूट करना होगा। सीट पर बैठे-बैठे आपको ऐसा लगेगा कि आप कहीं नीचे खाई में गिर रहे हैं तो कहीं लगेगा कि आप तेजी से पहाड़ों की ओर जा रहे हैं। यही नहीं, लाइव एक्सपीरिएंस के लिए यहां हवा, स्मोक, बबल, बारिश के इफेक्ट दिए गए हैं।
विज्ञापन
थ्री डी एक्टिव ग्लास विद ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
नाइन डी आई फिल्म को देखने के लिए आपको थ्री डी एक्टिव ग्लास पहनने होंगे। इसमेें शटर ग्लास लगें हैं और ब्लूटूथ से भी इसको कनेक्ट किया गया है।
न्यूमेटिक टेक्नोलॉजी की सीटें
नाइड डी मूवी देखने के लिए आप जिन सीट पर बैठेंगे वह आम नहीं खास सीट हैं। मूवी के संग इन सीटों का मूवमेंट आपको अचंभित करने के साथ ही रोमांचित कर देगा। यह सीटें न्यूमेटिक टेक्नोलॉजी की हैं। इंटेरेक्टिव मूवी चलने के साथ ही सीटें भी हिलने लगेंगी। यही इफेक्ट आपको रोमांचित कर देगा।
विज्ञापन
यह अनुभव
बारिश, हवा, बर्फबारी, लाइटनिंग, स्मोक, बबल
यह हैं गेम्स
स्केयरी रोलर कोस्टर
वंडरलैंड एडवेंचर
अल्टीमेट हंट
मैजिक बाक्स
स्पेल डागफाइट
द सीज एसाल्ट