फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now 24 hours get food in night food street

गुडन्यूज: नये साल से चंडीगढ़ में 24 घंटे मिलेगा खाना

Wed, 23 Dec 2015 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Dec 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
now 24 hours get food in night food street

गुड न्यूज! अब नए साल से किसी भी समय नाइट फूड स्ट्रीट (एनएफएस) पर खाना और फास्ट फूड खा सकते हैं। यहां पर चाइनीज, नार्थ इंडियन, जूस और बेकरी का अलग से कियोस्क है। सोमवार को नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में एनएफएस को 24 घंटे चलाने की अंतिम मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


इस समय जो चार ठेकेदार कियोस्क चला रहे हैं, उनका कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा। नए साल से नए सिरे से कियोस्क को किराए पर चढ़ाने के लिए ड्रा निकाले जाएंगे। अनुबंध कमेटी ने 24 घंटे कियोस्क चलाने का किराया भी दोगुना कर दिया है।
विज्ञापन


अब 25 की जगह 50 हजार रुपये हर माह नगर निगम हर कियोस्क चलाने वाले से चार्ज करेगा। बैठक में नाइट फूड स्ट्रीट में ओवरचार्जिंग रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया कि यहां पर जो फूड के रेट है उन्हें बड़े बड़े बोर्ड में प्रिंट करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही नगर निगम ने यहां पर तंबाकू पदार्थ की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। अभी एनएफएस में रात 7 से सुबह 7 बजे तक खुलती है। 24 घंटे फूड स्ट्रीट खुलने का सबसे ज्यादा फायदा पीयू के छात्रों और पीजीआई में आने वाले तीमारदारों को मिलेगा।

प्लाजा में लग सकेंगे स्टॉल
बैठक में कमिश्नर बी पुरुषार्था, मेयर पूनम शर्मा, पूर्व मेयर सुभाष चावला, बाबूलाल, सतीश कैंथ, राजेंद्र कौर रत्तू, चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद ने भी भाग लिया। यह भी निर्णय लिया गया कि फूड स्ट्रीट को नगर निगम की ओर से चेक भी किया जाएगा।

बैठक में अनुबंध कमेटी ने सेक्टर-17 प्लाजा को कॉर्मिशयल गतिविधि के लिए स्टॉल लगाने की भी मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब यहां पर कोई भी कंपनी फेयर लगा सकती है। इसके लिए नगर निगम ने प्रति दिन का किराया 9 हजार रुपये तय किया है।

मीटिंग में शहर के सौंदर्यीकरण पर कई अहम फैसले

now 24 hours get food in night food street

नगर निगम ने सेक्टर-48 में भी फूड स्ट्रीट का निर्माण किया है, लेकिन इसके कियोस्क किराए पर चढ़ाने में नगर निगम कामयाब नहीं हो सकी। अब यहां पर गंदगी फैल रही है।

बैठक में अपनी मंडी कमेटी को 15 लाख रुपये की फाइनेंशियल पावर देने का एजेंडा 23 दिसंबर को होने वाली सदन की बैठक के लिए रेफर कर दिया गया है।

इन प्रस्तावों पर मुहर
-अगले साल फरवरी में लगने वाले रोज फेस्टिवल का आयोजन करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया, लेकिन कमिश्नर बी पुरुषार्था ने कहा कि इस आयोजन में नए मेयर और पुराने मेयर पूनम शर्मा का पूरा स्वागत होना चाहिए।
-सेक्टर-39 और 40 की वी-6 रोड में 35.40 लाख रुपये की लागत से 23 वॉट की एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी, इन्हें पुरानी लाइटों के बदले लगाया जा रहा है।
-मलोया में 42.40 लाख रुपये की लागत से ग्रीन बेल्ट का निर्माण किया जाएगा।
-14.33 लाख रुपये की लागत से धनास के वैली पार्क के विस्तार पर खर्च किया जाएगा।
-15.82 लाख रुपये की लागत से सेक्टर-40 के कम्युनिटी सेंटर में जिम, पुस्तकालय, दुल्हे और दुल्हन के कमरे का निर्माण किया जाएगा।
- 25.98 लाख रुपये की लागत से सेक्टर-38 के 8 पार्कों में टर्शरी वाटर की सप्लाई शुरू की जाएगी।
-सेक्टर-31 और 47 के कई पार्कों में 19.64 लाख रुपये की लागत से बेंच और हट लगाए जाएंगे।

सेक्टर-35 के एंट्री प्वाइंट को ब्यूटीफाई करने का प्रस्ताव खारिज

बैठक में 41.11 लाख रुपये की लागत से सेक्टर-35 के एंट्री प्वाइंट को सुंदर बनाने का प्रस्ताव भी चर्चा के लिए आया था, लेकिन इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। इस प्रस्ताव के खारिज होने का एक बड़ा कारण यह बताया जा रहा है कि इससे दूसरे वार्ड के पार्षद भी अपने यहां के सेक्टरों के एंट्री प्वाइंट ब्यूटीफाई करने की मांग शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed