फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notification issued for raising sugarcane price to Rs 380 in Punjab

Punjab: पंजाब में गन्ने का दाम अब 380 रुपये क्विंटल, भगवंत मान सरकार ने जारी की अधिसूचना

Fri, 11 Nov 2022 10:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Nov 2022 10:38 PM IST
सार

कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का बनता 50 रुपये प्रति क्विंटल हिस्सा गन्ना किसानों के खातों में सीधे तौर पर जमा करवाया जाएगा और सभी चीनी मिलें 20 नवंबर, 2022 से गन्ने की पेराई शुरू कर देंगी।

विज्ञापन
Notification issued for raising sugarcane price to Rs 380 in Punjab
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है। अब उन्हें 380 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का भाव मिलेगा। शुक्रवार को पंजाब सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को जारी बयान में राज्य के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि पेराई वर्ष 2022-23 के दौरान उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) और स्टेट एग्रीड प्राइस (एसएपी) के मूल्य का अंतर पंजाब सरकार और निजी चीनी मिलों द्वारा 2:1 के अनुपात में तय किया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा गन्ने की सभी किस्मों का दाम 305 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया था, जिसमें मान सरकार ने वृद्धि करते हुए उन्नत गुणवत्ता वाले किस्म के गन्ने का दाम 380 रुपये प्रति क्विंटल, मध्यम गुणवत्ता वाले किस्म के गन्ने का दाम 370 और कम गुणवत्ता वाले किस्म के गन्ने का दाम 365 रुपये निर्धारित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का बनता 50 रुपये प्रति क्विंटल हिस्सा गन्ना किसानों के खातों में सीधे तौर पर जमा करवाया जाएगा और सभी चीनी मिलें 20 नवंबर, 2022 से गन्ने की पेराई शुरू कर देंगी।


पंजाब कैबिनेट की बैठक 18 को
पंजाब कैबिनेट की बैठक 18 नवंबर को बुलाई गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक पंजाब सिविल सचिवालय के कमेटी रूम में दोपहर 12 बजे शुरू होगी। फिलहाल बैठक के एजेंडे को अंतिम रूप नहीं दिया गया है और सभी विभागों को इस बैठक में पेश किए जाने वाले प्रस्तावों का एजेंडा भेजने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed