{"_id":"644fc6356c9ca0a20207f233","slug":"notice-to-vacate-46-houses-built-on-panchayat-land-in-abohar-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: क्या अबोहर में 46 मकानों पर चलेगा बुलडोजर? पंजाब सरकार ने जारी किया नोटिस, खाली करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: क्या अबोहर में 46 मकानों पर चलेगा बुलडोजर? पंजाब सरकार ने जारी किया नोटिस, खाली करने का आदेश
Mon, 01 May 2023 07:39 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 01 May 2023 07:39 PM IST
सार
किसान यूनियन के पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने बताया कि पंजाब सरकार ने जिन 46 मकानों को खाली करने का नोटिस जारी किया है... वे यहां पर पिछले कई दशकों से रह रहे हैं। सरकार अपने आपको किसान और मजदूर हितैषी बताती है। दूसरी तरफ 46 मकानों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसान और ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अबोहर जिले के गांव कल्लरखेड़ा में 46 मकानों पर बुलडोजर चल सकता है। दरअसल, यह सभी मकान पंचायत की जमीन पर बने हैं। पंजाब सरकार ने नोटिस जारी कर दिया है। इसके बाद ही ग्रामीणों में रोष है। नोटिस के विरोध में सोमवार को कई किसान संगठनों और ग्रामीणों ने सुबह 10 से 12 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया। इस दौरान सभी ने पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताया। सड़क जाम से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
किसान यूनियन के पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने बताया कि पंजाब सरकार ने जिन 46 मकानों को खाली करने का नोटिस जारी किया है... वे यहां पर पिछले कई दशकों से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर अपने आप को किसानों और मजदूरों की हितैषी बता रही है तो वहीं दूसरी ओर गांव कल्लरखेड़ा की पंचायती जमीन पर बसे 46 घरों को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। इससे सरकार का किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अपना नोटिस वापस लेकर फैसले को रद्द नहीं किया तो वे बड़े स्तर पर संघर्ष करने पर मजबूर होंगे। इस दौरान चक्का जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चक्का जाम में किसान नेता सुखमंदर सिंह, दर्शन सिंह, जगतार सिंह, रंजीत सिंह, बलवीर सिंह, विपन कुमार, लवप्रीत सिंह, पम्मा सिंह, वेद कुमार, देसराज, मोहन फौजी, आलमजीत, महिंदर कुमार व लखविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन