फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notice to three IAS for contempt of MLAs in Haryana

Haryana: विधायकों की अवमानना पर तीन IAS को नोटिस, प्रोटोकॉल उल्लंघन समिति के चेयरमैन के समक्ष होना होगा पेश

Tue, 13 Dec 2022 10:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Dec 2022 10:22 PM IST
सार

स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने विधायकों के पूछे गए सवाल का जवाब अफसरों के न देने पर मामले को प्रोटोकॉल उल्लंघन समिति को भेजा था। जिन अफसरों ने विधायकों के सवालों का जवाब नहीं दिया है, उनमें कृषि, गृह, पंचायत, शहरी स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य विभाग के अफसर शामिल हैं।

विज्ञापन
Notice to three IAS for contempt of MLAs in Haryana
हरियाणा विधानसभा सत्र। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा विधानसभा ने विधायकों की अवमानना को गंभीरता से लिया है। विधानसभा की प्रोटोकॉल उल्लंघन समिति ने प्रशासनिक सचिव स्तर के तीन आईएएस अफसरों को नोटिस जारी कर व्यक्तिगत तौर पर पेश होने को कहा है। इन पर विधायकों के पूछे सवाल का जवाब न देने का आरोप है। मंगलवार को समिति के चेयरमैन असीम गोयल ने निजी चैनल से बातचीत में इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


गोयल ने कहा कि समिति की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। विधायक इस बात से खफा हैं कि अफसर न तो उनके सवालों के जवाब देते हैं न ही उनकी बात सुनते हैं। गोयल ने कहा कि विधानसभा सचिवालय ने यह व्यवस्था की है कि जिन विधायकों के सवाल सत्रों के दौरान नहीं लग पाते वे और अन्य विधायक भी लिखित में सवाल भेजकर विभागों से जानकारी मांग सकते हैं लेकिन अफसर इसे गंभीरता से नहीं ले रहे।
विज्ञापन


सवाल का जवाब न देने पर दो बार अधिकारियों को अनुस्मरण पत्र भी भेजा गया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। अब तीन आईएएस को कमेटी के समक्ष आगामी मंगलवार को पेश होने के लिए बुलाया है। विधायकों के सवाल के जवाब न देने को कमेटी में गंभीरता से लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने विधायकों के पूछे गए सवाल का जवाब अफसरों के न देने पर मामले को प्रोटोकॉल उल्लंघन समिति को भेजा था। जिन अफसरों ने विधायकों के सवालों का जवाब नहीं दिया है, उनमें कृषि, गृह, पंचायत, शहरी स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य विभाग के अफसर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed