फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   notice to ten thousand people who not fill property tax

प्रॉपर्टी टैक्स न भरने पर यहां के 10 हजार लोगों को नोटिस

Tue, 03 Nov 2015 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 03 Nov 2015 05:06 PM IST
विज्ञापन
notice to ten thousand people who not fill property tax

नगर निगम ने दो साल से प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाने वाले लोगों पर शिकंजा कस दिया है। निगम ने करीब 10 हजार लोगों को आखिरी वार्निंग नोटिस जारी किए है।

विज्ञापन


साथ ही लोगों को तुरंत बनता प्रॉपर्टी टैक्स चुकाने की हिदायत दी है। वरना नगर निगम द्वारा उनकी संपत्ति अटैच कर दी जाएगी। इसके अलावा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तक की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नगर निगम ने साल-2013-14 में शहर में प्रॉपर्टी टैक्स लेना शुरू किया था। इसके लिए पूरे शहर को विभिन्न जोन में बांटा गया था। उसी हिसाब से लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स चुकाना था। लेकिन, निगम अधिकारियों के ध्यान में आया कि इसके बाद भी लोगों द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉपर्टी टैक्स न चुकाने वालों में सरकारी विभाग, इंडस्ट्रियल, रिहायशी एरिया व कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के मालिक शामिल हैं। इसके बाद निगम द्वारा कई बार ऐसे विभागों को प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए पत्र तक लिखे गए।

परंतु किसी ने इस दिशा में गंभीरता नहीं दिखाई। इसके बाद निगम ने उन्हें आखिरी वार्निंग नोटिस जारी किया है। इसके बाद निगम द्वारा उनकी संपत्ति को अटैच किया जाएगा।

30 नवंबर तक छूट के साथ भर पाएंगे टैक्स

शहर के जिन लोगों ने इस साल का प्रॉपर्टी टैक्स अभी तक नहीं भरा है। ऐसे लोगों को निगम ने बड़ी राहत दी है। अब वे 30 नवंबर तक दस प्रतिशत छूट के साथ टैक्स भर पाएंगे। निगम ने साफ किया है कि इसके बाद टैक्स भरने की समय अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी। निगम ऑनलाइन व निगम के दफ्तर से भरा जा सकेगा।


नोटिस न मिलने का बहाना खत्म

निगम अधिकारियों का कहना है कि अब वे जिन लोगों को भी नोटिस देने की कार्रवाई कर रहे हैं। उक्त लोगों के घरों के बाहर नोटिस लगाए जा रहे हैं।

साथ ही नोटिस लगाने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी तक करवाई जा रही है। ताकि बाद में कोई किसी तरह की बहाने बाजी न करे कि उन्हें नोटिस नहीं मिला है।

नौ करोड़ अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा

निगम अधिकारियों ने बताया कि इस साल अब तक नौ करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में निगम के खाते में आ चुके हैं। इस साल अभी तक 20 प्रतिशत लोगों ने टैक्स भरा है।

जबकि शेष 80 प्रतिशत टैक्स अभी भी बकाया है। जबकि दोनों साल का अगर मिला लिया जाए तो करीब 33 करोड़ रुपये निगम के खाते में आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed