{"_id":"6e8e36877e992eddb828823646bb21f4","slug":"notice-to-manimajra","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 शोरूमों को 2.90 करोड़ के नोटिस भेजेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 शोरूमों को 2.90 करोड़ के नोटिस भेजेंगे
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 19 Jan 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने एनएसी मनीमाजरा के 6 शोरूमों को 2.90 करोड़ रुपये जुर्माने के नोटिस भिजवाने की तैयारी कर ली है। इन शोरूमों के बाहर निगम की इजाजत के बिना बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगे हुए थे। कुछ होर्डिंग्स तो इतने बड़े थे कि वह दूसरे शोरूम तक को कवर कर रहे थे।
विज्ञापन
बीती 15 जनवरी को निगम ने यहां से होर्डिंग्स उतरवा दिए थे। अब इनको जुर्माना लगाने के लिए नोटिस तैयार हो गया है और कमिश्नर वीपी सिंह की एप्रूवल के बाद सभी को ये जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक इन सभी दुकानों पर लगे होर्डिंग्स 20 फीट से ज्यादा बड़े थे। इन 6 शोरूमों में से 4 तो ज्वैलर्स ही थे। इन पर सेल व डिस्काउंट ऑफर के बारे में लिखा गया था। इनमें सबसे ज्यादा बड़ा होर्डिंग स्पार्कल डायमंड के बाहर लगा था। यहां 30 गुणा 15 फीट यानी 450 स्क्वायर फीट का था। अकेले इसी शोरूम पर 81 लाख रुपये जुर्माना ठोका गया है।
विज्ञापन
180 दिन का जुर्माना
निगम ने इन सभी शोरूमों को एक साथ 180 दिन (6 महीने) के विज्ञापन शुल्क के तहत जुर्माना लगाया है। नगर निगम एडवर्टीजमेंट कंट्रोल ऑर्डर 1954 के तहत यह फीस वसूलेगा। अब इस भारी जुर्माने से बचने के लिए शोरूम मालिकों को यह साबित करना होगा कि उन्होंने किस दिन होर्डिंग्स लगाए थे।
साबित करने के बाद उन्हें 180 दिन के बजाय उतने दिन का ही जुर्माना लगेगा, जितने दिन ये होर्डिंग्स यहां लगे रहे। इनको 100 रुपये पर स्क्वायर फीट प्रतिदिन के हिसाब से विज्ञापन शुल्क लगाया जा रहा है।
इन शोरूमों को भेजे नोटिस
पवित्रा ज्वैलर्स
गीतांजलि ज्वैलर्स
तारा ज्वैलर्स
स्पार्कल डायमंड्स
मोंटे कार्लो
कृष्णा कारपेट
कोट
एनएसी मनीमाजरा में निगम की परमिशन के बिना लगे होर्डिंग्स उतरवाए गए हैं। इनको अब जुर्माने के लिए नोटिस भी भेजे जाएंगे।
राजीव गुप्ता, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम