फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notice to government on petition of former MLA Parminder Singh Pinki

Punjab: पूर्व विधायक पिंकी की याचिका पर सरकार को नोटिस, सुरक्षा कटौती पर हाईकोर्ट में दाखिल की थी याचिका

Thu, 01 Dec 2022 09:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Dec 2022 09:33 PM IST
सार

पिंकी के वकीलों ने अदालत में कहा कि जिस व्यक्ति को लंबे समय से जान से मारने की धमकी मिल रही हैं और पिछली सरकारों ने जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई थी। अब व्यक्ति का सरकार बदलते ही खतरा कैसे खत्म हो गया है। 

विज्ञापन
Notice to government on petition of former MLA Parminder Singh Pinki
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी की ओर से सुरक्षाकर्मियों संबंधी दायर की गई याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भारत सरकार को नोटिस जारी किया है। पिंकी फिरोजपुर शहरी हलके से दो बार विधायक रह चुके हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आते ही पिंकी से वाई प्लस सुरक्षा वापस लेकर उसे सात सुरक्षाकर्मी मुहैया करवाए थे। 

विज्ञापन


पिंकी ने उक्त सुरक्षाकर्मी अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए नाकाफी बताते हुए पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट में दायर याचिका में ये भी कहा कि इंटेलिजेंस ब्यूरो ने अपनी सूची में जिन लोगों को खतरा बताया है, उसमें उनका भी नाम शामिल है। 
विज्ञापन


अदालत को यह भी बताया गया कि पिंकी के पास वाई प्लस सुरक्षा थी। इसमें 28 पुलिसकर्मी व कई सरकारी वाहन शामिल थे। उन्हें इतनी सुरक्षा की जरूरत नहीं थी। पिंकी के वकीलों ने अदालत में कहा कि जिस व्यक्ति को लंबे समय से जान से मारने की धमकी मिल रही हैं और पिछली सरकारों ने जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई थी। अब व्यक्ति का सरकार बदलते ही खतरा कैसे खत्म हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed