फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notice to cut water connection to 200 people who do not pay property tax

चंडीगढ़: अगर नहीं भरा संपत्ति कर तो निगम भेजेगा अंतिम नोटिस फिर कटेगा पानी का कनेक्शन

Thu, 22 Oct 2020 05:58 PM IST
ajay kumar नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Oct 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
Notice to cut water connection to 200 people who do not pay property tax
चंडीगढ़ नगर निगम। - फोटो : फाइल फोटो

नगर निगम ने संपत्ति कर न जमा कराने वाले 200 लोगों के पानी का कनेक्शन काटने का नोटिस जारी कर दिया है। एक माह में लोगों ने अपना संपत्ति कर जमा नहीं कराया तो उनका पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। निगम के अनुसार अभी शहर में लगभग 9 हजार ऐसे आवासीय लोग हैं, जिन्होंने अपना संपत्ति कर जमा नहीं कराया है। 

विज्ञापन


अतिरिक्त कमिश्नर अनिल गर्ग ने बताया कि सामान्य रूप से हर साल 31 मार्च तक संपत्ति कर भरना होता है। कोरोना के कारण निगम ने इस बार 31 जुलाई तक का समय दिया था। इससे निगम को 39 करोड़ का रेवेन्यू आ चुका है। संपत्ति कर न भरने वाले लोगों को नोटिस जारी किया गया था। इसमें कुछ लोगों ने तो अपना कर जमा करा दिया, लेकिन कुछ लोगों का अभी भी बकाया है। 
विज्ञापन


साल 2004 से अब तक संपत्ति कर न जमा कराने वालों को अंतिम नोटिस भेजा जा रहा है। अब भी कर जमा नहीं हुआ तो पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। साथ ही इस कर को उनके पानी के बिल के साथ जोड़ दिया जाएगा। वर्तमान में 9 हजार रेजिडेंशियल डिफॉल्टर हैं। इन पर लगभग 7 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं, 8 हजार कॉमर्शियल प्रॉपर्टी का टैक्स बकाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल जेम्स प्लाजा व जगत थियेटर को भी भेजा था नोटिस

नगर निगम ने संपत्ति कर न जमा करने पर होटल जेम्स प्लाजा को 92 लाख 85 हजार रुपये का नोटिस भेजा था। इसके अलावा सेक्टर-17 स्थित जगत थियेटर को 59 लाख 92 हजार रुपये का नोटिस भेजा था। थियेटर संचालक ने 16 लाख रुपये जमा करा दिए थे। उसके बाद निगम ने संशोधित नोटिस 42 लाख का जारी किया है।  

प्रशासन को भी भेजा है 10 करोड़ 23 लाख का नोटिस
इससे पहले निगम ने प्रशासन को दस करोड़ 23 लाख रुपये का नोटिस जारी किया था। नगर निगम ने प्रशासन की 150 से ज्यादा सरकारी इमारतों को चिह्नित किया है। इसके साथ रोड विंग व बिजली विभाग को नोटिस जारी कर दिया है। वहीं, निगम ने बिजली विभाग को 35 लाख रुपये का नोटिस भेजा है। 

2020-21 के लिए रखा है 54 करोड़ का लक्ष्य
नगर निगम हर साल व्यवसायिक और आवासीय कर से 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई करता है। साल 2020-21 सत्र के लिए नगर निगम ने इससे 54 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि अगस्त माह में सेल्फ असेसमेंट स्कीम का लाभ शहर के लोगों को दिया था। इसलिए अब निजी भवन व दुकानों को भी नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

अब टैक्स जमा करवाने पर ब्याज के अलावा जुर्माना भी लग रहा है। पिछले साल भी नगर निगम ने प्रशासन की कुल 214 इमारतों को नोटिस भेजा था, जिनसे 44 करोड़ रुपये की वसूली करनी थी। नगर निगम को इससे काफी रेवेन्यू मिला था।

नोटिस भेजने के बावजूद संपत्ति कर न भरने वाले लोगों को अब अंतिम नोटिस जारी किया गया है। उसके बाद पानी कनेक्शन काटा जाएगा।  - अनिल गर्ग, अतिरिक्त आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed