{"_id":"47c35f1694daf3861478cb66a91895c6","slug":"notice-to-bjp-and-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को नोटिस
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 30 Sep 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन अधिकारी लाडवा एवं एडीसी प्रभजोत सिंह ने गैर स्वीकृत स्थानों पर फ्लैक्स, होर्डिंग व पेंटिंग करने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पवन कुमार व कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी कैलाशो सैनी को नोटिस जारी हैं।
विज्ञापन
दोनों प्रत्याशियों को नोटिस का जवाब दो दिन के अंदर देने के निर्देश दिए हैं। लाडवा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एडीसी प्रभजोत सिंह ने भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार को नोटिस जारी करते हुए कहा कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार सामग्री लगाने और जनसभाएं करने के लिए निर्धारित स्थलों की सूची समय रहते जारी कर दी गई थी।
विज्ञापन
इसके अलावा सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों को बार-बार मीटिंग में इस बारे दिशा-निर्देश भी दिए गए थे।
उन्होंने बताया कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र में उड़नदस्ते की टीम ने सिरसमा गांव खंड थानेसर में दीवार पर 8 गुणा 15 साइज का फ्लैक्स, छलौंदी गांव में स्कूल के सामने पार्टी से संबंधित होर्डिंग, बड़शामी गांव में मोड़ पर पोस्टर, लाडवा से बन रोड को जाने वाली मेन सड़क पर पार्टी से संबंधित होर्डिंग तथा मुस्तफाबाद रोड पर पार्टी से संबंधित होर्डिंग लगे पाए हैं।
विज्ञापन
ये सभी होर्डिंग गैर स्वीकृत स्थानों पर लगे हैं। इस प्रत्याशी को जारी नोटिस में फ्लैक्स होर्डिंग को हटाना सुनिश्चित करने तथा दो दिन के अंदर-अंदर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जवाब देने को कहा है।
उन्होंने कहा है कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र से ही कांग्रेस प्रत्याशी कैलाशो सैनी को भी नोटिस जारी कर लिखा है कि उड़नदस्ते ने निर्वाचन अधिकारी को जो रिपोर्ट भेजी है।
रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी कैलाशो सैनी ने जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित स्थलों की बजाय प्रतिबंधित स्थानों पर प्रचार-प्रसार की सामग्री लगाई है।
जिसमें छलौंदी गांव के खेत में नलकूप की दीवार पर वॉल पेंटिंग, बीड़ मंगोली की मेन सड़क पर नलकूप की दीवार पर वॉल पेंटिंग तथा मुस्तफाबाद सड़क पर नलकूप की दीवार पर वॉल पेंटिंग की हुई है।
कांग्रेस प्रत्याशी पेंटिंग को साफ कराना सुनिश्वित करें और नोटिस का जवाब दो दिन के अंदर-अंदर निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें।