फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notice to 10 Candidates along with Deepinder Singh Dhillon

ढिल्लों समेत 10 उम्मीदवारों को नोटिस जारी

Wed, 23 Apr 2014 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 23 Apr 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
Notice to 10 Candidates along with Deepinder Singh Dhillon

पटियाला में चुनाव खर्चों संबंधी आर्ब्जवरों को मुहैया कराए दस्तावेजों की जांच में कमियां पाए जाने पर शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रत्याशी दीपइंदर सिंह ढिल्लों समेत 10 उम्मीदवारों को नोटिस जारी हुए हैं।

विज्ञापन


चुनाव अधिकारी कम डीसी प्रियांक भारती ने बताया कि जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में चुनाव खर्चों संबंधी हुई पहली जांच में खर्च की जानकारियों में अंतर पाए जाने पर शिअद प्रत्याशी दीपइंदर सिंह ढिल्लों समेत बीएसपी अंबेडकर के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह, शिअद अमृतसर के महिंदरपाल सिंह, न्यू ऑल इंडिया कांग्रेस पार्टी के अमरीक सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी के रणधीर सिंह के अलावा पांच आजाद उम्मीदवारों कमलदीप कौर राजोआना, धर्मपाल, गुरभेज सिंह, परवेश भटेजा और प्रवीण कुमार को भी नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि इन उम्मीदवारों को हिदायत की गई है कि 24 अप्रैल को खातों संबंधी होने वाली जांच के दौरान अगर उम्मीदवारों की ओर से मुहैया कराए जाने वाले चुनाव खर्चों और शेडो रजिस्टर में दर्ज खर्चा जानकारियों में फर्क पाया गया, तो संबंधित उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव आयोग की हिदायतों पर कानून मुताबिक बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed