{"_id":"553275ffe27b61c4aa0257b5c604aedd","slug":"north-india-s-real-estate-show-debut","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉर्थ इंडिया रिएल एस्टेट शो का हुआ आगाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉर्थ इंडिया रिएल एस्टेट शो का हुआ आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 29 Jun 2014 03:08 PM IST
विज्ञापन
एस्टेट एवेन्यू कंपनी की ओर से करवाए जा रहे दो दिवसीय ‘नॉर्थ इंडिया रियल एस्टेट शो-2014’ का शनिवार से आगाज हुआ।
विज्ञापन
यह शो हिमाचल भवन, सेक्टर-28 में करवाया जा रहा है। शो का उद्घाटन प्रशासन के सहायक संपदा अधिकारी बलबीर सिंह ढोल ने किया। इस शो में रियल एस्टेट इंडस्ट्री में आए नए रुझानों पर विस्तार चर्चा हुई और एक प्रदर्शनी भी करवाई जा रही है, जिसमें देश के 12 प्रमुख डेवलपर्स अपने प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित कर रहे हैं।
इस मौके पर एस्टेट एवेन्यू के मुख्य संपादक सूरज शर्मा ने कहा कि इस शो में नॉर्थ इंडिया के प्रमुख डेवलपर ट्राइसिटी, दिल्ली एनसीआर और हिमाचल प्रदेश के आकर्षक सेंटर में बेहतरीन प्रॉपर्टीज को प्रदर्शित कर रहे हैं।
विज्ञापन