फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   poonam dhillon_play_uturn_city beautiful

"नूरी" यानी पूनम ढिल्लो सिटी ब्यूटीफुल में लेंगी "यू टर्न"

Fri, 22 Nov 2013 01:22 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Nov 2013 01:22 PM IST
विज्ञापन
poonam dhillon_play_uturn_city beautiful

नूरी यानी पूनम ढिल्लों बेशक मुंबई की हो चुकी हों, लेकिन उनका दिल चंडीगढ़ बसता है।

विज्ञापन


फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबे अंतराल के बाद पहले टीवी, उसके बाद पंजाबी फिल्म में एंट्री करने वाली पूनम ढिल्लों अब अपने शहर में यू टर्न की तैयारी कर रही हैं।

यू टर्न यानी पूनम ढिल्लों का थिएटर प्ले। जल्द ही वे सिटी ब्यूटीफुल में यह नाटक प्ले करने वाली हैं। चंडीगढ़ के एलांते मॉल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पूनम ढिल्लों ने कहा कि बच्चे उनकी प्राथमिकता हैं।
विज्ञापन


अब बच्चों की स्कूलिंग खत्म हो चुकी है तो बच्चों ने ही उसे दोबारा फिल्मों में काम करने के लिए प्रेरित किया। पूनम ढिल्लों ने कहा कि वे थियेटर या फिल्मों से दूर नहीं हुईं थीं। उनका चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर प्रेक्टिस करती थीं। धर्मेंद्र के साथ वे ‘डबल द ट्रबल’ में दिखाई देंगी। उन्होंने कहा कि ये कॉमेडी फिल्म लोगों को पसंद आएगी। उन्होंने सनी देओल के साथ भी काम किया है।

बिग बॉस जेल से कम नहीं
ढिल्लों ने कहा कि बिग बॉस किसी जेल से कम नहीं था। बिग बॉस में तीन महीने उन्होंने किस प्रकार काटे, वे ही जानती हैं।

अब वे बिग बॉस जैसे रियलिटी शो से तौबा कर चुकी हैं। फिल्म त्रिशूल, नूरी और सोहनी महीवाल जैसी फिल्मों से लोगों के दिलों पर छा जाने वाली पूनम ढिल्लों ने 16 साल की उम्र में जब मिस यंग इंडिया का खिताब जीता था।

फिल्म इंडस्ट्री में उनकी त्रिशूल फिल्म से एंट्री हुई थी और 1979 में नूरी में लीड रोल किया तो अलग पहचान बनी। उन्होंने कहा कि वह नूरी को कभी नहीं भूल सकती।


बेटा बेटी हैं अनमोल
पूनम ढिल्लों ने कहा कि उनके लिए बेटा अनमोल और बेटी पलोमा अनमोल हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबी फिल्म की अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी तो जरूर काम करना पसंद करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed