फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   non teaching staff_rmsa_ssa_protest

संघर्ष की कामयाबी के लिए कराई अरदास

Sat, 30 Nov 2013 03:33 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 30 Nov 2013 03:33 PM IST
विज्ञापन
non teaching staff_rmsa_ssa_protest
संघर्ष पर चल रहे एसएसए-रमसा नॉन टीचिंग मुलाजिमों ने गुरुद्वारा अंगीठा साहिब में माथा टेका। साथ ही संघर्ष की कामयाबी के लिए अरदास कराई। जबकि कपूरथला इकाई ने अपने यहां एक हवन यज्ञ कराया।
विज्ञापन


मुलाजिमों ने साफ किया है कि मांगें पूरी होने के बाद भी वे काम पर लौटेंगे। दूसरी तरफ मुलाजिमों की हड़ताल के चलते शिक्षा विभाग का काम पूरी तरह रुक गया है।
विज्ञापन


फेज-8 स्थित शिक्षा विभाग के ऑफिस के बाहर संघर्ष पर चल रहे एसएसए-रमसा मुलाजिमों ने शुक्रवार को एक रोष मार्च निकाला। इसके बाद मुलाजिम गुरुद्वारा अंगीठा साहिब पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। साथ ही संघर्ष की कामयाबी एवं सुख शांति के लिए अरदास करवाई। यूनियन के सूबा प्रधान तलविंदर सिंह ने शिक्षा विभाग द्वारा मुलाजिमों की जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है। इस कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है।

मुलाजिमों ने बताया कि वे विभाग के आगे भी अपनी मांगे रख चुके हैं। लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। शुक्रवार को मुलाजिमों की कलम छोड़ हड़ताल 40वें व नियमित धरना 12वें दिन में प्रवेश कर गया।


भूख हड़ताल 5वें दिन राकेश कुमार व दीपक कुमार भूख हड़ताल पर रहे। इस मौके पर अशीष कुमार जुलाहा, दलजिंदर सिंह, राजवीर, रजिंदर सिंह, जनक सिंह, इंद्रजीत सिंह, मैडम सुखजिंदर, पूजा, मनजीत, निशा समेत कई लोग धरनास्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed