{"_id":"9e64a4649c6f78427b083652e02e5363","slug":"non-residence-indians-story-displayed-through-a-play-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासियों की दर्द भरी कहानी ‘रोटी वाया लंदन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासियों की दर्द भरी कहानी ‘रोटी वाया लंदन’
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Oct 2014 02:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओंटारियो पंजाबी थिएटर और फुलकारी मीडिया की ओर से पंजाब कला भवन में नाटक ‘रोटी वाया लंदन’ का मंचन किया गया।
विज्ञापन
इस नाटक में दिखाया गया कि कुदरत का एक नियम है कि वे जिस इंसान को जहां पैदा करती है, उसके जीने का प्रबंध वहां पहले ही कर देती है।
नाटक प्रवासी पंजाबियों की जिंदगी पर आधारित था जो अपना देश छोड़कर कमाई के लिए विदेश जाते हैं। कनाडा के ओंकारप्रीत ने इस नाटक को लिखा और थिएटर के अनुभवी जसपाल ढिल्लों इसमें मुख्य किरदार में नजर आए।
ढिल्लों खुद भी कनाडा में ही रहते हैं और ये नाटक उन्होंने हाल ही में तैयार किया था। इसका पहली बार मंचन चंडीगढ़ में ही किया गया।
ढिल्लों ने बताया कि नाटक में अपने घर-परिवार से दूर रहकर विदेशों में रोजी-रोटी कमाने वाले प्रवासियों के जीवन के गंभीर और मार्मिक विषयों को दिखाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन