{"_id":"feec6fb2e1ef543d2e01126357bde817","slug":"nominations-of-5-seats-for-rajya-sabha-notification-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा की 5 सीटों पर नामांकन के लिए नोटिफिकेशन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा की 5 सीटों पर नामांकन के लिए नोटिफिकेशन आज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 04 Mar 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
राज्यसभा
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सभा में पंजाब के पांच मेंबरों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसे देखते हुए चुनाव आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। 21 मार्च को राज्य सभा की पांच सीटों के लिए मतदान होगा, उसी दिन नतीजा घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि कांग्रेस के अश्वनी कुमार व मनोहर सिंह, शिअद के सुखदेव ढींढसा और नरेश गुजराल और भाजपा केअविनाश राय खन्ना का कार्यकाल नौ अप्रैल को खत्म हो रहा है। जिसे देखते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्य सभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है।
विज्ञापन
इसके तहत चार मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 11 मार्च तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 12 को नामांकन पत्रों की जांच होगी, 14 तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
21 मार्च को सुबह नौ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। शाम पांच बजे मतगणना के बाद नतीजा घोषित कर दिया जाएगा। पंजाब विधानसभा सचिव इसके रिटर्निंग अफसर होंगे, उन्हीं के पास सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।