फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nominations in Mohali till 9 April

मोहाली में 9 अप्रैल तक भरे जाएंगे नामाकंन

Thu, 03 Apr 2014 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 03 Apr 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
Nominations in Mohali till 9 April
जिला निर्वाचन अधिकारी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने बताया कि लोकसभा हलका श्री आनंदपुर साहिब में जिले के दो विधानसभा हलके पड़ते हैं। इसमें खरड़ एवं मोहाली शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे उम्मीदवार अपने नामांकन नौ अप्रैल तक भर पाएंगे। नामाकंन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगी।

इसके लिए उन्हें चुनाव हलका श्री आनंदपुर साहिब के रिटर्निंग अफसर या विधानसभा हलका रूपनगर के डीसी रूपनगर के दफ्तर में नामांकन दर्ज करने होंगे। नामजदगी फार्म उक्त स्थानों से ही प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की पड़ताल दस अप्रैल को सुबह 11 बजे से अदालती रूम दफ्तर डीसी रूपनगर में की जाएगी। नामांकन पत्र 12 अप्रैल शाम तीन बजे तक वापस लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन पत्र वापस लेने की सूचना उम्मीदवार की तरफ से किसी तजवीजकार या उसकी तरफ से नियुक्त एजेंट की तरफ से लोकसभा हलके के रिटर्निंग अफसर या विधानसभा हलका रूपनगर के सहायक रिटर्निग अफसर के दफ्तर में दी जा सकती है।

उन्होंने बताया कि मतदान का समय भी तय कर दिया गया। मतदान तीस अप्रैल को सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed