{"_id":"66de620074b323bcc70057d9","slug":"nominations-for-haryana-assembly-election-today-all-update-news-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Assmbly Election: असीम गोयल का नामांकन करवाने पहुंचे सीएम, पटाखों से स्वागत द्वार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Assmbly Election: असीम गोयल का नामांकन करवाने पहुंचे सीएम, पटाखों से स्वागत द्वार में लगी आग
Mon, 09 Sep 2024 01:51 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:51 PM IST
सार
पांच सितंबर से शुरू नामांकन प्रक्रिया में अभी तक 52 नामांकन हो चुके है। हरियाणा में पांच अक्तूबर को मतदान होगा। आठ अक्तूबर को परिणाम आ जाएगा।
विज्ञापन
अंबाला में सीएम के स्वागत के लिए लगे द्वार में लगी आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अंबाला शहर में मंत्री असीम गोयल के नामांकन में सीएम नायब सैनी शामिल होने पहुंचे। उनके स्वागत में सिटी में स्वागत द्वार बनाए गए हैं। इसी में से एक स्वागत द्वार में आग लग गई।
यह आग कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे पटाखों के कारण लगी। इसके बाद सीएम के काफिले को दूसरे रास्ते से निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तक ले जाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ आग बुझाने के लिए कवायद तेज कर दी गई है । इस घटना में किसी के हताहत होने की अभी तक सूचना नहीं मिली।
रतिया विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सुनीता दुग्गल की नामांकन जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सैनी माैजूद रहे। वहीं महेंद्रगढ़ में राव दान सिंह के नामांकन में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे।
विज्ञापन
सीएम नायब सिंह सैनी मंगलवार को लाडवा से नामांकन करेंगे। नामांकन दाखिल करने के बाद सीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे।