फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nomination withdrawal process over, contest between 203 candidates on 35 seats

नामांकन वापसी की प्रक्रिया खत्म, 35 सीटों पर 203 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

Fri, 10 Dec 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Nomination withdrawal process over, contest between 203 candidates on 35 seats
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया खत्म हो गई है। 35 सीटों पर 203 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। वार्ड नंबर-15 और 29 में सबसे ज्यादा 10 उम्मीदवार तो वार्ड नंबर-11 और 23 से सिर्फ तीन-तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। अब 24 दिसंबर को मतदान होगा और 27 दिसंबर को नतीजे आएंगे।
विज्ञापन

चुनाव के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन भाजपा अपने नाराज हुए कुछ नेताओं को मनाने में कामयाब हो गई है। दो उम्मीदवारों ने वीरवार को नामांकन वापस लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि वार्ड नंबर- नौ से पार्टी नेता देवेंद्र सिंह की पत्नी रश्मि ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था। उन्होंने नाम वापस लिया और भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया। वार्ड नंबर- 25 से निर्दलीय नामांकन करने वाले यशपाल यादव ने भाजपा के दिग्गज नेता संजय टंडन द्वारा मनाने के बाद पार्टी के अधिकारिक प्रत्याशी विजय राणा के समर्थन में नाम वापस लेते हुए प्रचार करने का फैसला लिया है। बता दें कि अब 24 दिसंबर को मतदान होंगे और 27 को वोटों की गिनती और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन्होंने छोड़ा मैदान
वार्ड नंबर-एक से आजाद उम्मीदवार अमृतपाल कौर, वार्ड नंबर- चार से आजाद उम्मीदवार मीनू और सुनीता, वार्ड नंबर- छह से आजाद उम्मीदवार उर्वशी शर्मा, वार्ड नंबर-सात से आजाद उम्मीदवार देशराज, वार्ड नंबर-आठ से आजाद उम्मीदवार गुरदीप सिंह, वार्ड नंबर-नौ से आजाद उम्मीदवार रश्मी, वार्ड नंबर-20 से आजाद उम्मीदवार अजय झा, वार्ड नंबर-25 से आजाद यशपाल यादव, वार्ड नंबर-29 से आजाद करमजीत कौर, वार्ड नंबर-32 से आजाद उम्मीदवार रमेश शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब किस वार्ड से कितने उम्मीदवार
वार्ड उम्मीदवार
1 7
2 4
3 9
4 5
5 5
6 6
7 7
8 9
9 6
10 4
11 3
12 6
13 5
14 6
15 10
16 6
17 4
18 4
19 4
20 7
21 6
22 4
23 3
24 4
25 5
26 7
27 5
28 6
29 10
30 4
31 4
32 9
33 5
34 7
35 7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed