{"_id":"61d41eecc73ae30a33286f5b","slug":"nomination-filed-by-aam-aadmi-party-for-post-of-mayor-in-chandigarh-municipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ मेयर चुनाव: भाजपा से सरबजीत कौर और आप से अंजू कत्याल ने भरा पर्चा, कांग्रेस नहीं लड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ मेयर चुनाव: भाजपा से सरबजीत कौर और आप से अंजू कत्याल ने भरा पर्चा, कांग्रेस नहीं लड़ेगी
Tue, 04 Jan 2022 03:48 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 04 Jan 2022 03:48 PM IST
सार
नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर राजीव प्रसाद के कार्यालय में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने नामांकन भरा। चंडीगढ़ आप के संयोजक प्रेम गर्ग भी साथ रहे।
विज्ञापन
मेयर पद के लिए नामांकन भरते आम आदमी पार्टी के पार्षद।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच अब सीधा मुकाबला होगा। मंगलवार को भाजपा से सरबजीत कौर जबकि आप से अंजू कत्याल ने मेयर पद के लिए नामांकनपत्र भरा। कांग्रेस से किसी भी पार्षद ने मेयर समेत तीनों पदों में से किसी भी पद के लिए नामांकन नहीं भरा। ऐसे में कांग्रेस दौड़ से बाहर हो गई है। आप और भाजपा में सीधा मुकाबला होने से मेयर चुनाव अब काफी रोचक हो गया है।
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव के बाद पहले वर्ष के लिए मेयर का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। आप के पार्षदों में से मेयर पद के लिए अंजू कत्याल, सीनियर डिप्टी मेयर के लिए प्रेम लता और डिप्टी मेयर के लिए रामचंद्र यादव ने नामांकन किया है। वहीं, भाजपा की ओर से मेयर पद के लिए सरबजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर के लिए दिलीप शर्मा और डिप्टी मेयर के लिए अनूप गुप्ता ने नामांकनपत्र भरा है।
विज्ञापन
बता दें कि मेयर चुनाव की घोषणा के बाद मंगलवार शाम पांच बजे तक ही नामांकनपत्र भरे जाने थे। नामांकन के दौरान दोनों की पार्टियों के बड़े नेता प्रत्याशियों के साथ थे। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर राजीव प्रसाद के कार्यालय में नामांकन किया गया। नामांकन के बाद अंजू कत्याल ने कहा कि उनकी जीत पक्की है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ की जनता ने आप को बड़ी जीत के साथ बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कत्याल ने कहा कि मेयर बनने के बाद पार्टी ने जो शहर के लोगों से वादे किए हैं, उसे पूरा करेंगी। वहीं, प्रेम लता और रामचंद्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।
नामांकन के दौरान आप के सभी 14 पार्षद रहे मौजूद
सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थीं कि आप के कुछ पार्षद गायब हैं। इसे झूठा साबित करने के लिए आप के प्रदेश संयोजक प्रेम गर्ग ने सभी 14 पार्षदों की परेड कराई। सभी पार्षद नामांकन के दौरान उपस्थित रहे। प्रेम गर्ग और विक्रम धवन ने बताया कि उन्हें यकीन है कि उनके उम्मीदवार चुने जाएंगे। प्रेम गर्ग ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस या शिअद के साथ किसी भी तरह का गठबंधन नहीं करेगी। गर्ग ने कहा कि चंडीगढ़ के मतदाताओं ने आप के पक्ष में जनादेश दिया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों को इसका सम्मान करना चाहिए लेकिन दोनों पार्टियां जोड़-तोड़ कर आप उम्मीदवारों को हराने के लिए हाथ मिलाती दिख रही हैं।
भाजपा ने भी किया जीत का दावा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। भाजपा का मेयर बनने से शहर के विकास की गति तेज होगी। वहीं, भाजपा की मेयर उम्मीदवार सरबजीत कौर ने कहा कि उनकी जीत पक्की है। केंद्र में उनकी पार्टी की सरकार है। सभी पार्षद एकजुट हैं। भाजपा में शामिल हुईं नवनिर्वाचित पार्षद और देवेंद्र सिंह बबला की पत्नी हरप्रीत कौर ने कहा कि भाजपा का ही मेयर बनेगा। भाजपा में शामिल होने के लिए उनकी कोई शर्त नहीं थी। कहा कि हमने 22 वर्ष कांग्रेस में काम किया। वहीं देवेंद्र सिंह बबला ने कहा कि दुख है, जब परिवार के लोग निकालने लगें तो क्या करें। हमें भाजपा अच्छा लगी, इसलिए भाजपा में शामिल हो गया। आठ जनवरी को भाजपा की विजय होगी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व सांसद और सॉलिसिटर सत्यपाल जैन, रामबीर भट्टी, देवेश मोदगिल, चंद्रशेखर, कैलाश जैन के अलावा नवनिर्वाचित पार्षद उपस्थित रहे।
- पद भाजपा प्रत्याशी आप प्रत्याशी
- मेयर सरबजीत कौर बनाम अंजू कत्याल
- सीनियर डिप्टी मेयर दलीप शर्मा बनाम प्रेम लता
- डिप्टी मेयर अनूप गुप्ता बनाम रामचंद्र यादव