{"_id":"5ea7466b8ebc3e90343d58ad","slug":"noise-for-distribution-of-ration-thousands-gathered-in-hallomajra-and-sector-52-shouting-against-the-administration-chandigarh-news-pkl3735938169","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन बंटने का शोर, हल्लोमाजरा और सेक्टर-52 में जुटे हजारों लोग, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन बंटने का शोर, हल्लोमाजरा और सेक्टर-52 में जुटे हजारों लोग, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन
चंडीगढ़। एक ओर शहर में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, दूसरी ओर शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाले मुफ्त राशन के नाम पर अभी भी सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो रही है। जहां पर धड़ल्ले से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। सोमवार को हल्लोमाजरा और सेक्टर-52 से कुछ ऐसे ही तस्वीरें देखने को मिली। हल्लोमाजरा में सैकड़ों लोग सुबह चार बजे से ही इलाके के डिस्पेंसरी के पीछे एकत्रित हो गए। हल्लोमाजरा के सुदामा कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल को गाड़ी पर स्पीकर के माध्यम से यह घोषणा की गई थी कि सोमवार को प्रशासन की तरफ से मुफ्त राशन बांटा जाएगा। इस घोषणा को सुनने के बाद ही सोमवार को सुबह-सुबह लोग डिस्पेंसरी में एकत्रित हो गए। पुरुष और महिलाओं की अलग-अलग लाइन लगी, जो करीब 200 से 300 मीटर लंबी थी।
सुबह 8.30 बजे के करीब जब पुलिस को लोगों के एकत्रित होने की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को भगाने लगे। इस दौरान भगदड़ मच गई और पुलिस को भी सख्ती दिखानी पड़ी। गौरतलब है कि कुछ ऐसी तस्वीरें कुछ दिन पहले मौलीजागरां में भी देखने को मिली थी लेकिन तब प्रशासन ने कहा था कि स्थिति को संभाल लिया गया है और टोकन व्यवस्था लागू की गई है। टोकन के माध्यम से ही लोगों को राशन दिया जाएगा। इसके बावजूद भी राशन के नाम पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो रही है।
राशन के लिए 10 बजे फिर एकत्रित होने लगी भीड़
पुलिस की तरफ से भगाने के बाद तो लोग वहां से चले गए, लेकिन फिर इलाके में अफवाह फैली कि प्रशासन ने सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे के बीच कर्फ्यू में ढील दी है तो राशन भी सुबह 10 बजे से ही बंटेगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से फिर भीड़ जमा होनी शुरू हो गई। राशन के लिए लोगों ने लंबी लाइन लगने लगी, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इस बार लोगों को जमा होने नहीं दिया और हल्के बल का प्रयोग कर उन्हें वहां से भगा दिया। पूरे दिन कुछ ऐसा ही घटनाक्रम चलता रहा लेकिन राशन की गाड़ियां नहीं आई। गुस्साए लोगों ने अपना रोष भी जाहिर किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन की तरफ से ऐलान करने के बावजूद राशन देने कोई नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
राशन के लिए सेक्टर-52 में भी जमा हुए सैकड़ों लोग
सेक्टर-52 के स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह माइक से घोषणा की गई कि आधार कार्ड पर फ्री में राशन मिलेगा, जिसके बाद काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। राशन नहीं मिलने की वजह से लोग बेकाबू हो गए। काफी भीड़ सड़कों पर जमा हो गई और इस दौरान कई महिलाओं ने अपने आधार कार्ड को दिखाते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस बीच सोशल डिस्टेंसिंग की सरेआम धज्जियां उड़ाई गईं। कोरोना वायरस के इस मुश्किल घड़ी में लोगों की यह भीड़ प्रशासन के लिए बड़ी समस्या खड़ी कर सकती हैं।
वर्जन
प्रशासन की तरफ से टोकन सिस्टम के जरिये राशन दिया जा रहा है, ऐसे में लोगों को कहीं भी पहले एकत्रित होने की जरूरत नहीं है। मुझे जानकारी मिली है कि हल्लोमाजरा में लोग एकत्रित हुए थे। लोगों को कुछ स्थानीय नेताओं की तरफ से राशन मिलने की जानकारी दी गई थी। जबकि सोमवार को हल्लोमाजरा में राशन देने की प्लानिंग नहीं थी।
- मनोज परिदा, एडवाइजर